Hanuman Chalisa

क्या होता है 'संथारा', जानिए जैन मुनियों की नजर से...

Webdunia
'संथारा' पर जानिए जैन मुनियों के विचार... 
 


 
संथारा के बारे में आचार्यश्री विद्यासागरजी के विचार : - 
 
जैन सल्लेखना/संथारा के बारे में आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज कहते हैं कि जिस प्रकार आप मंदिर बना लो, उसके शिखर बनवा लो, लेकिन कलशारोहण नहीं करो तो वह पूर्ण नहीं होता। इसी प्रकार सल्लेखना भी जीवन में कलशारोहण की भांति है। व्यक्ति के जीवन का अंतिम पड़ाव कलशारोहणरूपी सल्लेखना है। उक्त विचार आचार्यश्री ने सागर के जैन तीर्थक्षेत्र बीनाबारहा में अपने प्रवचन के दौरान कहे। 



 
 
 
अद्वितीय है सल्लेखना/संथारा का नियम 

आचार्यश्री के अनुसार जैन समाज में सल्लेखना का नियम अद्वितीय है। 12 वर्ष पूर्व से ही उसकी साधना की शुरुआत होती है। रात व दिन को एक बनाती है। आत्मा तो अजर-अमर है, क्योंकि यह एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाती है। सल्लेखना करने वाला कभी भावुक नहीं होता। वह संतोष और धैर्य के साथ इस पथ पर जाता है। मृत्यु को सामने देखकर भी वह डरता नहीं है। सब लोग इसके लाभ से लाभान्वित हो। शांति हमारा स्वभाव है, लेकिन शांति को छोड़कर नहीं भीतर की आंखें खोलकर सल्लेखना के पथ पर जाना है। 
 
विनोबा भावे ने किया है जैन संतों का भी अनुकरण 

एक बार संत विनोबा भावे ने भी कहा था कि गीता को छोड़कर और महावीर से बढ़कर इस संसार में कोई नहीं है। यह बात मैं गर्व से नहीं, बल्कि स्वाभिमान से कह सकता हूं। विनोबा भावे ने जैन संतों का भी अनुकरण किया है और उनकी भी सल्लेखना हुई थी। 
 
आचार्यश्री ने कहा कि सल्लेखना के दौरान वर्धा में गांधी आश्रम में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती ‍इंदिरा गांधी ने उनसे कहा था कि देश को उनकी जरूरत है। उन्हें आहार नहीं छोड़ना चाहिए। तो संत विनोबा भावे ने कहा था कि मेरे और परमात्मा के बीच में अब किसी को नहीं आना है, क्योंकि अब मेरी यात्रा पूर्ण हो रही है। 
अगले पृष्ठ पर पढ़ें संथारा के बारे में उपाध्याय निर्भय सागरजी महाराज के विचार 
 

 

संथारा आत्महत्या नहीं, वीर मरण है :- 
 

 
जैन धर्म में संथारा अर्थात सल्लेखना 'संन्यास मरण' या 'वीर मरण' कहलाता है। यह आत्महत्या नहीं है और यह किसी प्रकार का अपराध नहीं, बल्कि यह स्वस्थ करने का और आत्मशुद्धि का एक धार्मिक कृत्य है। इसकी आत्महत्या से तुलना करना धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति की हत्या है। यह विचार उपाध्याय निर्भय सागरजी महाराज के हैं। 

सल्लेखना : आत्मा की शुद्धि... 
 
सल्लेखना बाहरी आडंबर त्यागकर मृत्यु को निकट जानकर आत्मा की शुद्धि के लिए परिजनों से क्षमा-याचना करके किसी सद्गुरु के पास जाकर सारी जनता की साक्षीपूर्वक ली जाती है। संथारा अर्थात संन्यास उस समय धारण किया जाता है, जब उस व्यक्ति को बचाने के लिए डॉक्टर हाथ खड़े कर देता है। जब डॉक्टर कह देता है कि अब इसे भगवान ही बचा सकते हैं।
 
तब ऐसे व्यक्ति के लिए संतजन उपचारक बनकर उस रोगी का मानसिक उपचार करते हैं और उसे मोह, मायाजाल के विकल्प जालों से मुक्त करते हैं और फिर संतुलित, संयमित, आहार, स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से दिया जाता है न कि भूखा मारा जाता है। 
 
संथारा/सल्लेखना आत्महत्या कैसे हो सकती है?

एक संथारा धारण करने वाले व्यक्ति के लिए कम से कम 4 और अधिक से अधिक 24 साधु निरंतर सेवा में लगे रहते हैं। उसे अध्यात्म का योग-ध्यान, जप-तप कराते हैं और उसके शरीर की मालिश आदि करते हुए अंतिम क्षणों तक सेवा करते हैं। फिर सल्लेखना आत्महत्या कैसे हो सकती है?
 
वीतरागी संत उपाध्याय निर्भय सागरजी महाराज ने कहा कि यह सल्लेखना सती प्रथा के समान नहीं है, क्योंकि वह वियोग, संकलेश, वेदना, सदमा, जवानी में की जाती है। संथारा पर लगाई गई रोक पर न्यायालय को पुनर्विचार करना चाहिए। 
 
अहिंसा-प्रधान धर्म है जैन धर्म :- 

जैन धर्म अहिंसा-प्रधान धर्म है। यहां घास उखाड़ना, कीड़े-मकौड़ों को मारना अपराध माना जाता है और उसका त्याग कराया जाता है। ऐसे में वही जैन धर्म जिंदा आदमी को कैसे मरवा सकता है?
 
जिस प्रकार एक वीर पुलिस जवान राष्ट्र और जनता की रक्षा करते हुए शहीद हो जाता है, तो उसे अपराधी या दंडनीय नहीं माना जाता। उसी प्रकार यदि अहिंसा, सत्य और जीवों की रक्षा, परिवार की शांति, आत्मा की शुद्धि हेतु मृत्यु को निकट जानकर व्रत, नियम-संयमपूर्वक गुरु की शरण में जाकर प्रभु का नाम लेते हुए यदि उसकी मौत होती है तो उसे दंडनीय कैसे माना जा सकता है? धर्मनिरपेक्ष देश में प्रत्येक नागरिक को अपने धा‍र्मिक अनुष्ठान करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। 
 
अगले पृष्ठ पर पढ़ें क्षुल्लकश्री ध्यान सागर महाराज के विचार 
 

 

सल्लेखना आत्महत्या नहीं..


 
सल्लेखना के बारे में क्षुल्लकश्री ध्यान सागरजी महाराज के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सल्लेखना/संथारा पर लगाई गई रोक सरासर अनुचित है। संथारा को आत्महत्या मानने वालों को इसके वास्तविक मतलब को जानना होगा।
 
क्षुल्लकश्री के अनुसार भाषा विज्ञान की दृष्टि से विचार करने पर सल्लेखना 'सत प्लस लेखना' से मिलकर बना है। सत अर्थात् सम्यक तथा लेखना अर्थात घटना या कम करना। इसका तात्पर्य यह है कि विशुद्ध भावों के संग अल्प करते जाने का नाम सल्लेखना है।

फिर सल्लेखना के इरादे को समझे बगैर यह कैसे तय कर लिया जाय कि वह आत्महत्या ही है, जो जैन व्रती मनुष्य चींटी जैसे छोटे जीवों पर भी दया करके अहिंसा व्रत का पालन करते हैं, क्या वह स्वयं अपना घात स्वप्न में भी कर सकते हैं। अत: राजस्थान हाईकोर्ट को अपने दिए गए फैसले पर पुन: विचार किया जाना जरूरी है। 

 

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संथारा/ समाधि पर लगाई गई रोक के विरोध में वक्तव्य
 
साथियों, अभी तक तो सुना था कानून अंधा होता है। पर आज राजस्थान उच्च न्यायालय का न्याय सुनकर लगा, कानून नहीं, न्याय सुनाने वाले अंधे हैं। जो जाने-समझे बगैर समाधि/ संथारा को आत्महत्या कहकर अपराध बता रहे हैं।
 
- मुनि प्रज्ञासागर

तपोभूमि प्रणेता मुनिश्री प्रज्ञासागर जी महाराज कै अनुसार- वंदेमातरम बोलकर दुश्मनों का सामना करने वाले सैनिकों की मृत्यु को जब शहादत माना जाता है और वे सैनिक शहीद माने जाते हैं, तो णमोकार मंत्र बोलकर मृत्यु का सामना करने वाले साधु-संतों की मृत्यु को आत्महत्या क्यों कहा जा रहा है? 
 
जीवन का अंत जानकर स्वेच्‍छा से आहार-जल का क्रमश: त्याग करके मृत्यु को शांत परिणामों से स्वीकार करने वाले संतों की मृत्यु आत्महत्या नहीं, आत्मकल्याण के लिए उठाया गया अंतिम कदम है। 
 
जैन धर्म आत्महत्या को पाप ही नहीं, महापाप मानता है। इसलिए तो आत्महत्या करने वालों के परिवार को 6 माह के सूतक का विधान है। यदि समाधि, संथारा आत्महत्या होती तो भगवान महावीर स्वामी समाधि का कोई विधान ही नहीं बनाते।
 
अत: समाधि/ संथारा को आत्महत्या कहने वाले कानून के हम सख्त खिलाफ हैं।
 
ॐ नम: सबसे क्षमा, सबको क्षमा। जय गुरुदेव, जय महावीर... 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Guru Arjun Dev Ji: गुरु अर्जन देव जी का इतिहास क्या है?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं