Jammu Kashmir Exit Poll : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (20:27 IST)
Jammu And Kashmir Exit Poll Result 2024 : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बन सकती है। पीडीपी ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में गैर भाजपा सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जा‍नते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े- 
 
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 23-27 सीटें मिलती दिख रही हैं।कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 4-6 सीटें और पीडीपी के खाते में 7-11 सीटें मिलने की संभावना है। 
ALSO READ: Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड
रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 28-30 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा के खाते में 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं। पीडीपी को 05-07 सीटें जबकि अन्य के खाते में 8-16 सीटें जा सकती हैं।
इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार 90 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें, भाजपा को 27-32, पीडीपी को 6-12 सीटें, अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। 
ALSO READ: Exit Poll Live : हरियाणा के एक्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत, जम्मू कश्मीर में INDIA, live updates
दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-एनसी को 35 से 40, भाजपा को 20 से 25, पीडीपी को 4 से 7 और अन्य को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। 
 
पोल्स ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा को 26, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 39, पीडीपी को 12 और अन्य के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

अगला लेख