जम्मू-कश्मीर के राजौरी मुठभेड़ में एक और शहादत, 24 घंटों में 5 सैनिक शहीद

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (11:07 IST)
जम्‍मू। राजौरी में पिछले 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ में 1 और जवान की मौत होने से शहीद होने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 5 हो गया है। इनमें 2 फौजी अफसर भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है और आज 1 और जवान ने शहादत दी है जबकि 1 अन्य घायल हो गया।
 
2 अधिकारी और 2 जवान शहीद : इससे पहले बुधवार से शुरू हुई आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अभी तक सेना के 2 अधिकारी और 2 जवान शहीद हो गए थे। जानकारी के लिए राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
 
इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में 2 अधिकारियों और 2 जवानों सहित 4 सैन्यकर्मी शहीद हो गए और 2 जवान घायल हो गए। नागरिकों को बचाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया था। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। 
 
इस बीच अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर दुर्घटनावश राइफल से गोली चलने से 1 सैनिक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मेंढर सेक्टर में फगवारी गली में बाड़ के पास एक दुर्घटनावश बंदूक की गोली जोधपुर के राइफलमैन मधु सिंह को लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख