जम्मू से निकला 6,600 श्रद्धालुओं का जत्था, 2.10 लाख ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2023 (12:11 IST)
Amarnath Yatra News : बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,600 से अधिक श्रद्धालु रविवार सुबह जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। एक जुलाई को शुरू हुई इस 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 2.10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
 
तड़के साढ़े तीन बजे से तीन बजकर 55 मिनट के बीच 241 वाहनों में सवार 6,684 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
 
श्रद्धालुओं का यह जत्था मध्यम बारिश के बाद बीच अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। बारिश के कारण जम्मू की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है।
 
अधिकारियों के अनुसार, 132 वाहनों में सवार 3,686 श्रद्धालु पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 109 वाहनों के जरिये 2,998 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर की तरफ बढ़े।
 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया था। इसके बाद से कुल 86,865 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख