Festival Posters

बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (09:05 IST)
Pak Rangers firing: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी के मुताबिक सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी, जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हुआ है जिसे पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
 
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि 8-9 नवंबर 2023 की दरमियानी रात के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हो गया जिसे देर रात करीब 1 बजे इलाज के लिए केंद्र में लाया गया।
 
जेरडा के ग्रामीण मोहन सिंह भट्टी ने बताया कि गोलाबारी रात करीब 12.20 बजे शुरू हुई जिसने बाद में व्यापक रूप ले लिया। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी के कारण डर का माहौल व्याप्त है।
 
इससे पहले 28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर लगभग 7 घंटे तक भारी गोलीबारी की थी जिसमें 1 महिला और बीएसएफ के 2 जवान घायल हो गए थे, वहीं 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के 2 जवान घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों के संघर्षविराम समझौते पर दस्तखत किए जाने के बाद से यह उल्लंघन की 6ठी घटना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Delhi blast : Air india की टोरंटो-दिल्ली विमान को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई लैंडिंग

Bihar election result 2025 : बिहार में मतगणना से पहले EC का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Delhi blast : उमर नबी लेना चाहता था बाबरी का बदला, 32 कारों से थी धमाके की साजिश, खाद सामग्री बताकर जुटाया विस्फोट का सामान

सत्य का संकल्प : भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते जाल के विरुद्ध कॉप30 में नई पहल

Delhi Blast : बड़े ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम, पंजाब में ISIS के 10 गुर्गे गिरफ्तार

अगला लेख