Biodata Maker

श्रीनगर में भीषण गर्मी की मार, टूट गया 57 साल का रिकॉर्ड

कोकरनाग और कांजीगुंड में भी रिकॉर्डतोड़ गर्मी, मौसम विभाग ने दी यह सलाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 मई 2025 (07:41 IST)
Srinagar heat : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में गुरुवार को 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक मई में श्रीनगर में गत 57 वर्षों के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। जम्मू में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। इस केंद्र शासित राज्य में लू के थपेड़े चल रहे हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, मई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मई में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। 31 मई 1956 को श्रीनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से नौ डिग्री अधिक था।
 
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 15 मई 2001 में यहां सबसे अधिक 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। कांजीगुंड में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1956 के बाद से तीसरा सबसे अधिकतम तापमान है। 
 
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जम्मू कश्मीर में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यह कश्मीर में मई के लिए सामान्य मौसम नहीं है।  लोगों को हाइड्रेटेड रहने, दोपहर में सीधे धूप में जाने से बचने और हीटवेव से बचने की सलाह दी गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, PMO का नया नाम हुआ 'सेवातीर्थ', राजभवन अब कहलाएंगे लोकभवन

Rohingya : रोहिंग्या के लिए रेड कार्पेट बिछा दें क्या, 5 गायब तो सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

इमरान खान की बहनों के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, एक को दी मुलाकात की इजाजत

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

अगला लेख