कश्मीर में भीषण गर्मी की चेतावनी, क्या होगा 16 लाख ट्यूलिप फूलों पर असर...

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 12 मार्च 2023 (11:38 IST)
जम्मू। कश्मीर में इस महीने की 19 तारीख को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 लाख ट्यूलिप फूलों के साथ खुलने जा रहा है। अगर आप इन फूलों का नजारा लूटना चाहते हैं तो आपको जल्दी कश्मीर आना होगा। कारण मौसम विभाग की वह चेतावनी है जो कहती है कि इस माह के अंतिम सप्ताह से प्रदेश में तापमान अपना रंग दिखाने लगेगा और यह ट्यूलिप के फूलों पर भारी पड़ सकता है।
 
हालांकि मौसम विभाग ने 16 से लेकर 20 मार्च तक प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है पर उसके बाद तापमान में वृद्धि की चेतावनी दी है। खासकर 1 अप्रैल से, जब मौसम विभाग सर्दी से गर्मी के मौसम का प्रवेश मानता है।
 
दरअसल कश्मीर में बढ़ता तापमान पिछले कुछ सालों से चिंता का कारण बना हुआ है। यह सामान्य से 5 डिग्री पहले ही चढ़ाई कर चुका है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, अप्रैल से हीट वेब चलेगी जो ट्यूलिप के फूलों के साथ साथ गुलमर्ग व पहलगाम की बर्फ के लिए घातक साबित होगी।
 
पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था जब समय से पहले गर्मी की आहट के कारण अगर प्रवासी पक्षी जल्दी घर लौटने लगे थे तो गुलमर्ग की स्कीइंग की स्लोपों से बर्फ नदारद हो गई थी।
 
हालांकि सोनम लोटस कहते थे कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख में तापमान में वृद्धि सामान्य बात है। वर्ष 2004 और 2010 में भी इसने अपने तेवर दिखाए थे। उसके बाद यह बढ़ता ही गया। जिसका परिणाम यह था कि वर्ष 2020 में बारिश 979 मिमी हुई थी जबकि समान्यता प्रदेश में 1258 मिमी बारिश हुआ करती थी। तब 22 परसेंट बारिश कम हुई तो वर्ष 2021 में बारिश में 29 परसेंट की कमी हो गई।
 
पिछले साल तो इसने नया रिकार्ड बना दिया। जब बारिश में 38 परसेंट की कमी के कारण सूखे जैसे हालत बनते जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख