Hanuman Chalisa

J&K: कूपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (16:39 IST)
श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और एक आतंकवादी को मार गिराया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सेना ने 15/16 फरवरी, 2023 की रात को तंगधार सेक्टर के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
 
सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में शांति एवं अमन भंग करने के पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम कर दिया तथा नियंत्रण रेखा के पास दुश्मन पर सफलतापूर्वक नैतिक बढ़त बनाए रखा। प्रवक्ता ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते कहा कि घुसपैठ रोधी ग्रिड में तैनात सुरक्षा बलों को एलओसी बाड़े के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला।
 
उन्होंने कहा कि चौकी के बेहद करीब पहुंचने पर आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की गोलीबारी हुई। सतर्क बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि गोलीबारी में एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर घायल आतंकी अपने साथी के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर भाग गया। प्रवक्ता ने कहा कि सुबह तलाश अभियान के दौरान मृत घुसपैठिए का शव बरामद किया गया।
 
घटनास्थल से एके सीरीज का एक राइफल, एक हल्का स्वचालित हथियार, 6 मैग्जीन, दो ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें कश्मीर घाटी में आतंकवाद को अंजाम देने और युद्धविराम समझौते के बहाने शांति और अमन को बाधित करने के पाकिस्तान के प्रयासों की याद दिलाती हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

Visakhapatnam Steel Plant Accident : काल बनकर बरसा पिघला स्टील, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में खौफनाक हादसा

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

नासिक को टक्कर दे रहा है बाबा महाकाल का शहर? उज्जैन में हो रही है सेब (Apple) की बंपर खेती, करोड़ों की कमाई का मौका

10 लाख के बजट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बेहतरीन कारें, पेट्रोल और CNG के टॉप ऑप्शंस

अगला लेख