Snowfall in Kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी, 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (17:21 IST)
Snowfall in Kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई और मौसम विभाग ने 2 दिनों तक बादल छाए रहने तथा घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकारियों ने श्रीनगर में यह जानकारी दी।ALSO READ: Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग जैसे कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बर्फबारी हुई। कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से 2 दिनों तक कश्मीर में खासकर उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी
 
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक, 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में सामान्य न्यूनतम तापमान इस समय 6.3 से 8.1 डिग्री तक रहता है। विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख