शोपियां में गैर कश्मीरी युवक की हत्या, आतंकी हमले की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (12:50 IST)
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक गैर कश्मीरी युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि इस युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए और इलाके की घेराबंदी कर ली। आतंकी हमले के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। 
 
मृतक की पहचान बिहार के निवासी अशोक चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने युवक का रक्त रंजित शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान हैं।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है, और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख