Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की महिला डॉक्टर की जम्मू में हत्या

हमें फॉलो करें दिल्ली की महिला डॉक्टर की जम्मू में हत्या

सुरेश एस डुग्गर

, गुरुवार, 9 मार्च 2023 (14:22 IST)
जम्मू। जम्मू के जानीपुर इलाके में महिला चिकित्सक की उसके सहयोगी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात जानीपुर निवासी चिकित्सक ने खुद को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर लिया था। इससे पहले उसने साथी महिला चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक ने दिल्ली से पढ़ाई की है और वह स्थानीय निवासी है। वह अपने दोस्त से होली पर मिलने के लिए जानीपुर गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी चिकित्सक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हत्या के मामले की जांच की जा रही है।
 
पत्नी ने पति को चाकू से गोदा : श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में एक प्रवासी व्यक्ति को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 
 घायल व्यक्ति की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी अशोक कुमार के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जवाहर नगर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है।
 
उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि दंपति के बीच किसी बात पर हुई बहस ने बदसूरत रूप ले लिया और पत्नी ने कथित तौर पर पीड़ित को सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और महिला से गहन पूछताछ की जा रही है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Zomato से 14 बार मांगी भांग की गोली, दिल्ली पुलिस ने दिया मजेदार रिप्लाई