Hanuman Chalisa

Bada mangal 2024: ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल आज, जानें हनुमानजी को चोला चढ़ाने का महत्व

WD Feature Desk
मंगलवार, 28 मई 2024 (10:59 IST)
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह के सभी मंगल को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। 28 मई 2024 को इस का पहला मंगल है। इस दिन विधिवत रूप से हनुमानजी को चोलाअर्पित करके उनकी विधिवत पूजा आरती करने से उनकी आशीर्वाद मिलता है। उनके आशीर्वाद से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। आओ जानते हैं कि हनुमानजी को चौला चढ़ाने का क्या है महत्व और विधि। 
ALSO READ: Bada Mangal : कब है पहला बड़ा मंगल, जानिए महत्व और पूजा विधि
चोला सामग्री: हनुमानजी को चौला चढाने के लिए नियमों का पालन करें। इसमें जनेऊ, लंगोट, सिंदूर, तुलसी की माला, ध्वज, चमेली का तेल, लाल फूल, रोठ, लड्डू, केसर भात, इमरती, गुड़ चने, नारियल, लौंग, इलायची और सुपारी, पान का बीड़ा, पंचमेवा, आटे का दीपक, लाल चंदन या केसर आदि पसामग्री होती है।
ALSO READ: Bada Mangal : इस शुभ योग में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें क्यों मनाते हैं?
चोला चढ़ाने का महत्व :  हनुमानजी को चोला चढ़ाने में उपरोक्त सभी सामग्री शामिल हो जाती है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कम से कम 3 माह में 1 बार चोला चढ़ाते रहने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता है। और अगर कोई संकट है तो वह मिट जाता है। जो व्यक्ति चोला चढ़ाता रहता है उसके जीवन में भूत-पिशाच, शनि और ग्रह बाधा, रोग और शोक, कोर्ट-कचहरी-जेल बंधन, मारण-सम्मोहन-उच्चाटन, घटना-दुर्घटना, कर्ज, तनाव या चिंता जैसे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहती है।
ALSO READ: मिर्जापुर में PM मोदी बोले, 4 जून को बड़ा मंगल, फिर बनेगी मोदी सरकार
आटे का दीपक  : यदि आप कर्ज में डूबे हैं तो आटे के बने दीपक में चमेली का तेल डालकर उसे बड़ के पत्ते पर रखकर जलाएं। ऐसे 5 पत्तों पर 5 दीपक रखें और उसे ले जाकर हनुमानजी के मंदिर में रख दें। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार को करें। शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को आटे के दीपक लगाने से शनि की बाधा भी दूर हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Padmini Ekadashi 2026: अधिकमास की पद्मिनी एकादशी की 5 खास बातें, जानिए व्रत रखने के 5 नियम

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की पूर्णिमा कब है, क्या है इसका महत्व?

numerology horoscope May 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (25 से 31 मई): जानें आपके भाग्य और जीवन की दिशा

अगला लेख