श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के बाद जानिए दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बारे में

WD Feature Desk
सोमवार, 26 अगस्त 2024 (12:06 IST)
Dahi handi celebration: श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन कुछ राज्यों में दही हाण्डी प्रतियोगिता यानी मटक फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। खासकर प्रतिवर्ष भाद्रपद की कृष्‍ण नवमी को मुंबई और गोवा में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इस बार 27 अगस्त 2024 सोमवार के दिन यह उत्सव रहेगा। 
 
दही हांडी प्रतियोगिता : मुंबई और गोवा में दही-हाण्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता है। महाराष्ट्र में दही-हाण्डी उत्सव को गोपालकाला के नाम भी जाता जाता है। प्रति वर्ष युवाओं की सैकड़ों टोलियाँ दही-हाण्डी प्रतिस्पर्धा में भाग लेती हैं। दही-हाण्डी की प्रतियोगिता को अधिक चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए हाण्डी को भूमि से कई फीट ऊपर किसी खुले स्थान अथवा चौराहे पर बांधा जाता है। युवाओं के दही-हाण्डी तक पहुंचने के प्रयासों को लड़कियां पानी अथवा कोई चिकना पदार्थ डालकर विफल करने का प्रयास करती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में दही-हाण्डी प्रतियोगिता की पुरुस्कार राशि 1 करोड़ भारतीय रुपयों तक पहुंच चुकी है।
 
इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा दही हांडी उत्सव का आयोजन गुढ़ियारी के मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी दही हांडी फोड़ने वालों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए मिलेगा। महिला दही हांडी फोड़ के लिए 1 लाख 51 हज़ार रुपए रखा गया है। तीसरा पुरस्कार ग्रीस युक्त खंभा में चढ़ने के लिए 1 लाख 51 हज़ार रुपए का पुरस्कार रखा गया है। इस पूरे दही हांडी उत्सव का आयोजन सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

09 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

09 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

डाउजिंग: अदृश्य शक्तियों द्वारा मार्गदर्शन

चाणक्य के अनुसार कौन होता है सच्चा गुरु? क्या हैं गुरु के गुण?

अगला लेख