श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त यहां मिलेंगे, जानिए कब करें श्रीकृष्ण का पूजन

Webdunia
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 2 सितंबर 2018 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का बहुत खास महत्व होता है। इस त्योहार को भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार अष्टमी 2 सितंबर की रात 08:47 पर लगेगी और 3 तारीख की शाम को 7 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगी। वैष्णव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 3 तारीख को मनाई जाएगी।
 
शुभ मुहूर्त
 
-जन्माष्टमी पूजा का समय का समय 2 सितंबर की रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
 
- शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 45 मिनट तक रहेगी।
 
-3 सितंबर को, पारण का समय : शाम 8 बजकर 5 मिनट के बाद
 
इसे फिर से समझें, जन्माष्टमी दिनांक 2 सितंबर, दिन रविवार को है। इस दिन निशीथ पूजा का शुभ मुहूर्त रात में 23:57 से 00:43  तक यानी करीब 45 मिनट का है। जन्माष्टमी का पारण दिनांक 3 सितंबर को होगा। पारण के दिन अष्टमी तिथि का समाप्ति समय 19:19 है। पारण के दिन रोहिणी का समाप्ति समय 20:05 है। 
 
और अधिक स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो 2 सितंबर, रविवार को रात श्रीकृष्ण का जन्म माना जाएगा और 3 सितंबर को उपवास शुभ होगा। यानी पर्व 3 को मनाएं, लेकिन 2 सितंबर की रात्रि में कान्हा का जन्म कर लीजिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के दौरान सपने में शिवजी या सांप दिखाई दे तो क्या होता है?

त्रिसंध्या क्या होती है, कैसे करते हैं इसे?

सावन सोमवार में भगवान शिवजी की 3 प्रकार से करें पूजा, फिर देखें चमत्कार

सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 5 राशियों की किस्मत

सावन में सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मिलते हैं चमत्कारी परिणाम, खुल जाएंगे धन और ऐश्वर्य के द्वार

सभी देखें

धर्म संसार

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

18 जुलाई बुध कर्क राशि में वक्री गोचर, 4 राशियों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, करें उपाय

17 जुलाई से होगा सौर सावन माह प्रारंभ, किस राज्य में होगा श्रावण मास प्रारंभ जानिए

सावन में व्रत रख रहे हैं तो इन तीन योगासनों को करना न भूलें, बनी रहेगी फिटनेस

अगला लेख