rashifal-2026

Janmashtami Matki Decoration: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं मटकी

Webdunia
janmashtami matki decoration
भारत में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी का पर्व बिना मटकी के अधूरा है। माखन चोर कृष्ण के लिए हर साल खूबसूरत मटकिया सजाई जाती हैं। भारत की कुछ जगहों दही हांडी का कार्यक्रम बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही इन जगह पर मटकी फोड़ने का विशाल कम्पटीशन भी होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए या अपने मंदिर को सजाने के लिए आप मटकी को खुबसूरत तरीकों से सजा सकते हैं। चलिए देखते हैं दही हांडी की इन सुंदर डिज़ाइन को........

1. अगर आप मंदिर या स्कूल कम्पटीशन के लिए छोटी मटकी सजाना चाहते हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। आप मटकी को अपने पसंद का रंग दे सकते हैं। रंग के कलर को उभारने के लिए आप मटकी पर पहले सफेद रंग करें और इसके बाद अपने पसंद का रंग चुनें। साथ ही आप मोती वाले स्टीकर लगा सकते हैं जिससे आपको अलग से मोतियां चिपकाने की ज़रूरत नहीं है।

2. जन्माष्टमी पर इस तरह की मटकी बहुत खुबसूरत लगती है। इस तरह की मटकी को सजाने के लिए आप साड़ी के लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही फेविकोल की मदद से कांच को चिपकाएं। आप मल्टी कलर धागों से मटके पर डिज़ाइन बना सकते हैं। साथ ही मटके के उपर पेंटिंग के ज़रिए डिज़ाइन बना सकते हैं।

3. यह मोतियों वाली मटकी आपके मंदिर व घर में बहुत सुंदर लगेगी। सबसे पहले आप मटकी पर बेस कलर पेंट करें और सूखने दें। आप डार्क या गहरे रंग के कलर का इस्तेमाल करें जिससे आपके मोती अच्छे से उभर कर दिखें। इसके बाद आप मोतियों को फेविकोल या glue gun की मदद से चिपका सकते हैं।

4. जन्माष्टमी के लिए यह खास मटकी बहुत क्रिएटिव है। इस तरह की मटकी के लिए आप सबसे पहले साधारण ब्राउन कलर से पेंट करें। इसके बाद आप गोल्डन कलर से इसको पेंट करें जिससे आपकी मटकी का रंग उभर कर आएगा। आप पेपर की मदद से मोर का डिजाइन बना सकते हैं। 
ALSO READ: Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी 2023 में अपने घर को इन 5 रंगोली डिजाइन से सजाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शंकराचार्य कैसे बनते हैं? क्या हैं इसके नियम और अभी कितने शंकराचार्य हैं?

श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

सभी देखें

धर्म संसार

30 January Birthday: आपको 30 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जनवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब है भगवान श्री विश्‍वकर्मा जी की जयंती, जानिए महत्व और पूजा विधि

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर समृद्धि और शांति पाने के 7 उपाय

फरवरी 2026 में 3 राशियों के अटके कार्य होंगे पूर्ण, धन लाभ के योग

अगला लेख