khatu shyam baba

जेठ मास का तीसरा बड़ा मंगल, इन 5 उपायों से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

WD Feature Desk
सोमवार, 10 जून 2024 (14:38 IST)
Highlights : 
 
जेठ मास का बड़ा मंगल।  
तीसरा बड़ा मंगल के खास उपाय।  
 ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल, पढ़े उपाय।  

ALSO READ: बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए घर पर बनाएं ये खास भोग, नोट करें रेसिपी
 
Bada Mangal 2024 : 11 जून को जेठ या ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल है। हनुमान जी के भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। मंगलवार को हनुमान जी का वार माना जाता है।  इस दिन श्री बजरंगबली की साधना करने से विशेष फल मिलता है। यही मंगल तब और अधिक विशेष हो जाता है जब यह ज्येष्ठ मास में पड़ता है। मान्यता है कि श्री हनुमान जी प्रभु श्रीराम जी से पहली बार ज्येष्ठ माह के मंगलवार वाले दिन ही मिले थे। यही कारण है कि इसे बड़ा मंगल कहा जाता है।
 
11 जून को ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल पंचमी तिथि में पड़ रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाते हैं। आइए जानें खास उपाय- 
 
1. आज के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से रोजगार और नौकरी में तरक्की के योग बनने की संभावनाएं बढ़ जाती है, ऐसी मान्यता है।
 
2. हनुमान जी को गुलाब के पुष्प एवं केवड़े का इत्र आज के दिन अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है। इसके साथ ही राम-राम नाम का जाप करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है, ऐसा माना जाता है।
 
3. आर्थिक लाभ के लिए रामभक्त हनुमान जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पढ़ना चाहिए। 
 
4. आज के दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। 
 
5. इस दिन आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए आज हनुमान जी को पूजा के दौरान सिन्दूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Bada Mangal 2024: अवध के नवाब का बड़ा मंगल से क्या है संबंध, जानें इतिहास

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

गणगौर ईसर-गौरी की अमर कथा: प्रेम, परीक्षा और सुहाग का वरदान

Mata chandraghanta: नवरात्रि की तृतीया देवी मां चंद्रघंटा: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

गणगौर तीज 2026: सुहाग और सौभाग्य का महापर्व, जानिए महत्व और पूजा विधि

सौभाग्य सुंदरी व्रत क्यों रखा जाता है? जानिए इसका महत्व और उपवास के नियम

Cheti Chand 2026: क्यों खास है सिंधी समाज का यह त्योहार? जानिए 5 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख