हनुमान जी के 12 नामों को जपने से क्या होगा लाभ

WD Feature Desk
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (11:35 IST)
12 Name of hanuman: हनुमान जी के 12 नामों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इन नामों का स्मरण करने से भक्तों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि इन नामों में स्वयं हनुमान जी की शक्ति निहित है। हनुमान जी के 12 नाम इस प्रकार हैं। सभी भक्तों को इन 12 नामों का जाप श्रद्धा और भक्ति के साथ करना चाहिए। वैसे तो आप अपनी सुविधानुसार किसी भी समय हनुमान जी के नामों का स्मरण कर सकते हैं, लेकिन नीचे बताए गए विशिष्ट समयों पर इनका विशेष महत्व है।ALSO READ: ये मंत्र सिद्ध कर लिया तो हनुमानजी स्‍वयं दर्शन देने चले आएंगे?
 
यहां प्रस्तुत हैं हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम उनसे मिलने वाले असरकारी लाभ। आइए जानें...
 
श्री हनुमान जी के बारह नाम...
 
1. हनुमान
2. अंजनी सुत (माता अंजनी के पुत्र)
3. वायु पुत्र (पवनदेव के पुत्र)
4. महाबल (महान बलशाली)
5. रामेष्ट (भगवान राम के प्रिय)
6. फाल्गुण सखा (अर्जुन के मित्र)
7. पिंगाक्ष (भूरे नेत्र वाले)
8. अमित विक्रम (असीम पराक्रमी)
9. उदधिक्रमण (समुद्र को लांघने वाले)
10. सीता शोक विनाशन (सीता माता के शोक को दूर करने वाले)
11. लक्ष्मण प्राण दाता (लक्ष्मण को जीवनदान देने वाले)
12. दशग्रीव दर्पहा (रावण के घमंड को चूर करने वाले)
 
हनुमानजी के इन नामों को जपने से होने वाले कुछ प्रमुख विशेष लाभ इस प्रकार हैं:ALSO READ: 1000 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होगा?
 
1. दीर्घायु: प्रातःकाल सोकर उठते ही इन बारह नामों को 11 बार लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।
 
2. इष्ट की प्राप्ति: नित्य नियम के समय इन नामों का जाप करने से अपने इष्ट देव की कृपा प्राप्त होती है।
 
3. धन-धान्य: दोपहर के समय इन नामों का स्मरण करने वाला व्यक्ति धनवान होता है।
 
4. पारिवारिक सुख: संध्या के समय इन नामों का जाप करने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।
 
5. शत्रु विजय: रात्रि को सोते समय इन नामों का स्मरण करने वाला व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है।
 
6. सभी संकटों से मुक्ति: इन 12 नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की हनुमान जी दसों दिशाओं एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं और उसके सभी संकट दूर होते हैं।
 
7. शारीरिक कष्टों से मुक्ति: मंगलवार के दिन लाल स्याही से भोजपत्र पर ये बारह नाम लिखकर ताबीज बनाकर गले या बाजू में धारण करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
 
8. मानसिक शांति और आत्मविश्वास: इन नामों का जाप करने से मानसिक तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
 
9. भय का नाश: हनुमान जी के इन 12 नामों का स्मरण करने से सभी प्रकार के भय और आशंकाएं समाप्त होती हैं।
 
10. अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम: ऐसा माना जाता है कि इन नामों के जाप से अशुभ ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
 
11. मनोकामना पूर्ति: सुबह के समय पूजा स्थान पर बैठकर इन 12 नामों का नौ बार जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
 
12. हनुमान जी की विशेष कृपा: इन नामों का जाप करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: क्यों हनुमान जी ने समुद्र में फेंक दी थी रामायण, जानिए क्या था इस घटना के पीछे का रहस्य
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस साल क्यों खास है राम नवमी? जानिए कैसे भगवान राम की कृपा से जीवन में आ सकती है समृद्धि

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों के लिए रहेगा 45 दिनों तक चुनौती भरा समय

राहु का कुंभ राशि में गोचर: 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

नवरात्रि में भूल कर भी ना करें ये गलतियां, माता के कोप से अनिष्ट का बनती हैं कारण

क्यों हनुमान जी ने समुद्र में फेंक दी थी रामायण, जानिए क्या था इस घटना के पीछे का रहस्य

सभी देखें

धर्म संसार

नवरात्रि की सातवीं देवी मां कालरात्रि की पूजा विधि, स्वरूप, भोग, मंत्र और आरती

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानि‍ए 04 अप्रैल 2025 का भविष्यफल

04 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

04 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

महावीर जयंती कब है, जानिए पूजा करने का मुहूर्त और तरीका

अगला लेख