Hanuman Chalisa

श्री हनुमान जयंती पर पढ़ें संकट से बचने के 9 अचूक मंत्र

पं. उमेश दीक्षित
इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 को है। श्री हनुमान कलयुग के शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र स्मरण करने से ही वे कृपा करते हैं। उग्र भी हैं, प्रमाद व लापरवाही उन्हें बिलकुल अच्‍छी नहीं लगती अत: सावधानी आवश्यक है। निम्नलिखित मंत्रों के प्रयोग से कष्ट दूर कर हनुमानजी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 
 
हनुमान जयंती के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में यथासंभव पूजन करें तथा नैवेद्य लगाएं। घर पर हनुमानजी का कोई भी चित्र लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें। पूजन में चंदन, सिन्दूर, अक्षत, कनेर, गुड़हल या गुलाब के पुष्प प्रयोग करें। नैवेद्य में मालपुआ, बेसन के लड्डू आदि लें तब आरती कर संकल्प लेकर अपनी समस्या के अनुसार मंत्र जप करें। 

ALSO READ: हर मंगलवार पढ़ें रामभक्त हनुमान के 108 चमत्कारी नाम
 
1. 'ॐ हं हनुमते नम:।' 
 
वाद-विवाद, न्यायालय आदि के लिए प्रयोग किया जा सकता है। 
 
2. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।' 
 
शत्रु से अधिक भय हो, जान-माल का डर हो, तो यह प्रयोग उचित रहेगा।
 
3. 'ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।' 
 
हनुमानजी के दर्शन सुलभ होते हैं, यदि नित्य यह पाठ किया जाए।
 
4. 'ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।' 
 
शत्रु बलवान होने पर यह जप निश्चित लाभ देता है।
 
5. 'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।'
 
असाध्य रोगों के लिए इस मंत्र का प्रयोग करें।

6. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।'
 
सर्व सुख-शांति के लिए यह मंत्र जपें।
 
7. 'दुर्गम काज जगत के जेते,
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।' 
 
कठिन कार्यों की सफलता के लिए।
 
8. 'और मनोरथ जो कोई लावै,
सोई अमित जीवन फल पावै।' 
 
इच्छापूर्ति के लिए।
 
9. 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,
अस बर दीन जानकी माता।'
 
ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए।

ALSO READ: बजरंगबली कैसे बने पंचमुखी हनुमान...पढ़ें पौराणिक कथा
 
रुद्राक्ष माला, ब्रह्मचर्य व लाल वस्त्रासन का प्रयोग करें। पूर्वाभिमुख हो जप करें। यथाशक्ति जप कर उपलब्ध साधनों से 1 माला हवन करें, मंत्र सि‍द्ध हो जाएगा। उपरांत नित्य 1 माला कार्य होने तक करें, बीच में बंद नहीं करें। इति:।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

27 June Birthday: आपको 27 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: व्रत का महत्व और 7 अचूक उपाय, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

संत कबीर जयंती 2026: कबीरदास से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक बातें

अगला लेख