Hanuman Chalisa

सिर्फ एक सरल चौपाई पढ़ें और बजरंग बली को प्रसन्न करें

Webdunia
हिन्दू धर्म के सबसे जाग्रत और सर्वशक्तिशाली देवताओं में एकमात्र हनुमानजी की कृपा जिस पर बरसना शुरू होती है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। दस दिशाओं और चारों युग में उनका प्रताप है। 
 
इसीलिए कहा गया है कि... 'चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।' 



जो कोई भी व्यक्ति उनसे जुड़ा समझों उसका संकट कटा। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। प्रति मंगलवार का व्रत करने से और प्रतिदिन हनुमान-पाठ, मंत्र जप, हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करने से त्वरित फल प्राप्त होता है। 
 
हनुमानजी इस कलियुग में सबसे ज्यादा जाग्रत और साक्षात हैं। कलियुग में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों को दुख और संकट से बचाने में सक्षम हैं। बहुत से लोग किसी बाबा, गुरु, अन्य देवी-देवता, ज्योतिष और तांत्रिकों के चक्कर में भटकते रहते हैं, क्योंकि वे हनुमानजी की भक्ति-शक्ति को नहीं पहचानते। ऐसे भटके हुए लोगों का राम ही भला करे। 

हनुमानजी की भक्ति और हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति के जीवन की सभी तरह की बाधाओं का निराकरण होता है। सबसे असरकारक है बस यह एक चौपाई : 
 
'सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना।' 
 
अर्थ- जो भी आपकी शरण में आते हैं, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी से क्यों डरें?  





इस चौपाई का निरंतर जप करते रहना चाहिए। बजरंग बली को यह चौपाई प्रसन्न करती है और वे हर संकट से भक्त की रक्षा करते हैं। 


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

Shrut Panchami 2026: श्रुत पंचमी पर्व क्या है, जैन धर्म में क्यों मनाते हैं?

मां विंध्यवासिनी: संकट हरने वाली 'कृष्ण की बहन' और उनके चमत्कारिक रहस्य