Hanuman Chalisa

हनुमान जी के छोटे-छोटे सरल टोटके

Webdunia
बजरंग बली सदा प्रसन्न रहने वाले देवता हैं।लेकिन उनकी साधना उपासना सावधानी भी मांगती है उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है अगर आपका मन सच्चा और नियत साफ हो। यह सरल उपाय  असरकारी है, इन्हें आजमा कर देखें... 
 


* मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की सेवा किसी भी एक मंगलवार को करने से आपका मानसिक तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।
 
* 'ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:' मंत्र का एक माला जाप मंगलवार को करना शुभ होता है।

* 5 देसी घी के रोट का भोग मंगलवार के दिन लगाने से दुश्मनों से मुक्ति मिलती है।
 
* व्यापार में वृद्धि के लिए मंगलवार को सिंदूरी रंग का लंगोट हनुमानजी को पहनाइए।
 


* मंगलवार को मंदिर की छत पर लगाइए लाल झंडा और आकस्मिक संकटों से मुक्ति पाइए।
 
* तेज और शक्ति बढ़ाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, रामायण, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

* हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का रुद्राक्ष की माला से जप करें। 
 
* ॐ हं हनुमंतये नम: मंत्र का जप करें। 
 
* संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। 
 
दुर्गम काज जगत के जेते सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।
 
 

* राम-राम नाम मंत्र का 108 बार जप करें। 
 
* मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
* राम रक्षा स्त्रोत, बजरंगबाण, संकटमोचन हनुमान अष्टक, हनुमान आरती, हनुमत स्तवन, राम वन्दना, राम स्तुति का पाठ करें।
* हनुमान को नारियल, धूप, दीप, चमेली का तेल, सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 
 
* गुड-चने और आटे से निर्मित प्रसाद वितरित करें।

* मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान म‍ंदिर में जाकर रामभक्त हनुमान का गुणगान करें और उनसे अपने पापों के लिए क्षमायाचना करें।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अगला लेख