Hanuman Chalisa

हर हवाई यात्रा से पहले पवनपुत्र हनुमान का करें ध्यान, सफल होगी यात्रा, मिलेगा आराम

Webdunia
हम सभी जानते हैं कि हनुमान जी का एक नाम पवनपुत्र भी है यानी वे पवन यानी वायु देव के पुत्र हैं। इसीलिए विद्वान कहते हैं कि जब भी विमान या हवाई यात्रा से संबंधित कुछ काम हो पवनपुत्र हनुमान को स्मरण कर यात्रा आरंभ करनी चाहिए। 
 
अगर आपके परिचित, रिश्तेदार या अपने कोई निकटस्थ वायुयान से सफर कर रहे हैं तब भी उनकी सुरक्षित, सफल और आरामदेह यात्रा के लिए आप पवनपुत्र हनुमान से प्रार्थना कर सकते हैं। 
 
जो लोग पहली बार विमान यात्रा कर रहे हैं वे भी पहले बजरंग बली को शीश नवाएं, उन्हें धन्यवाद अर्पित करें। इससे बार-बार विमान यात्रा के शुभ योग और अवसर बनते हैं। 
 
वास्तव में वायु देव/पवन देव अपने पुत्र हनुमान से विशेष स्नेह रखते हैं। अत: जब हनुमान जी का आशीष आपको मिलेगा तो निश्चित रूप से आपकी हवाई यात्रा भी सफल और आनंदपूर्वक होगी। 
 
जब भी किसी शहर की धरती पर पहली बार पैर रखें तो वहां की हवा को अपने अनुकूल बनाने के लिए भी बजरंगबली का नाम लें और प्रविसि नगर कीजै सब काजा, ह्रदय राखी कौशलपुर राजा चौपाई का जाप करें। इससे वहां का वातावरण आपके अनुकूल होगा और जिस कार्य के लिए आप गए हैं वह निर्बाध रूप से सफल होगा। 

अगर आपके विदेश यात्रा या हवाई यात्रा के योग नहीं बन रहे हैं तो आपको हनुमान जयंती पर केसरिया ध्वजा अर्पित करनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख