Hanuman Chalisa

मंगलवार विशेष : हर संकट से बचाएंगे श्री हनुमान के ये 9 पावरफुल मंत्र

Webdunia
Mangalvar Ke Mantra
 
श्री हनुमान कलयुग के शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र स्मरण करने से ही वे कृपा करते हैं। उग्र भी हैं, प्रमाद व लापरवाही उन्हें बिलकुल अच्‍छी नहीं लगती अत: सावधानी आवश्यक है। निम्नलिखित मंत्रों के प्रयोग से कष्ट दूर कर हनुमानजी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 
 
मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में यथासंभव पूजन करें तथा नैवेद्य लगाएं। घर पर हनुमानजी का कोई भी चित्र लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें। पूजन में चंदन, सिन्दूर, अक्षत, कनेर, गुड़हल या गुलाब के पुष्प प्रयोग करें। नैवेद्य में मालपुआ, बेसन के लड्डू आदि लें तब आरती कर संकल्प लेकर अपनी समस्या के अनुसार मंत्र जप करें।  
 
यहां जानिए हनुमान जी के 9 चमत्कारी मंत्र-  
 
1. 'ॐ हं हनुमते नम:।' 
 
वाद-विवाद, न्यायालय आदि के लिए प्रयोग किया जा सकता है। 
 
2. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।' 
 
शत्रु से अधिक भय हो, जान-माल का डर हो, तो यह प्रयोग उचित रहेगा।
 
3. 'ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।' 
 
हनुमानजी के दर्शन सुलभ होते हैं, यदि नित्य यह पाठ किया जाए।
 
4. 'ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।' 
 
शत्रु बलवान होने पर यह जप निश्चित लाभ देता है।
 
5. 'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।'
 
असाध्य रोगों के लिए इस मंत्र का प्रयोग करें।
 
6. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।'
 
सर्व सुख-शांति के लिए यह मंत्र जपें।
 
7. 'दुर्गम काज जगत के जेते,
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।' 
 
कठिन कार्यों की सफलता के लिए।
 
8. 'और मनोरथ जो कोई लावै,
सोई अमित जीवन फल पावै।' 
 
इच्छापूर्ति के लिए।
 
9. 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,
अस बर दीन जानकी माता।'
 
ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए।
 
* पूर्वाभिमुख हो जप करें।

* रुद्राक्ष माला, ब्रह्मचर्य व लाल वस्त्रासन का प्रयोग करें। 

* यथाशक्ति जप कर उपलब्ध साधनों से 1 माला हवन करें, मंत्र सि‍द्ध हो जाएगा।

* उपरांत नित्य 1 माला कार्य होने तक करें, बीच में बंद नहीं करें। 

Hanuman Mantra
 

ALSO READ: लाल किताब में कैसे माना जाता है मंगली दोष, सटीक समाधान

ALSO READ: कर्ज मुक्ति और मन की शांति के लिए आजमाएं मंगलवार के 7 सरल उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?

अंक ज्योतिष और वैवाहिक सामंजस्य: जानिए क्या कहते हैं आपके अंक?

July Planet Transit 2026: सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर असर

राहु-मंगल का अंगारक योग: धनिष्ठा नक्षत्र में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 रहें सावधान, जानें 5 उपाय

अगला लेख