Dharma Sangrah

झारखंड में दूसरे चरण में 60% मतदान, पुलिस की गोली से 1 की मौत

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (17:22 IST)
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में 1 ग्रामीण की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में 20 सीटों पर मतदान

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बताया कि 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ। सिसई को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुुुुआआअ
 
अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा मामलों के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि सिसई में सुबह ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई जिसका लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ नंबर 36 पर आरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। इसके बाद आरपीएफ की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और अन्य 2 लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 
 
घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एक घायल व्यक्ति जिसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए रांची के ‘रिम्स’ लाया गया है। दूसरे घायल व्यक्ति के कंधे को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे उसे हल्की चोट आई है।
 
चैबे ने बताया कि सिसई के मतदान केंद्र संख्या 36 पर फिलहाल मतदान बाधित है और यहां पुनर्मतदान कराए जाने की संभावना है। संबद्ध विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घटना के संबन्ध में जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 चरणों में 20 दिसंबर तक मतदान होना है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूजीसी की नई गाइडलाइंस : OBC को शामिल करने पर क्यों मचा विवाद?

Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

ऑटो वाले भैया का 'मौन व्रत', यात्रियों की बक-बक से तंग आकर ड्राइवर ने सीट पर लिखवाया ऐसा मैसेज

ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश में चुनाव से पहले जमात ए इस्लामी को दोस्त बनाना चाहता है अमेरिका, भारत से रिश्ते फिर हो सकते हैं तल्ख

वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम दावोस की सफल यात्रा के बाद जबलपुर में CM डॉ. यादव का अभिनंदन

Gold Silver Price : एक झटके में सोना 1500 रुपए महंगा, चांदी के भाव में 9,500 का उछाल

IND vs NZ 2nd T20I : न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया

कठुआ में 1 विदेशी आतंकी ढेर, किश्‍तवाड़ में बर्फबारी के कारण ऑपरेशन स्‍थगित

अगला लेख