shiv chalisa

Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में 20 सीटों पर मतदान

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (08:03 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को कुल 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।
ALSO READ: झारखंड विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री दास की सीट समेत 20 सीटों के लिए प्रचार समाप्त, 7 को मतदान
दूसरे चरण के मतदान में मुख्यमंत्री एवं राज्य के कई मंत्रियों सहित कुल 260 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जिसमें 48,25,038 मतदाता मतदान करने के लिए योग्य हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को संपन्न हो गया था।
 
राज्य विधानसभा की 81 सीटों के लिए 5 चरणों में हो रहे चुनाव के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां सरयू राय उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
 
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने यहां दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते कहा कि सभी सीटों के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और अर्द्धसैनिक बलों एवं अन्य सुरक्षा बलों के 42,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
 
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 260 उम्मीदवारों में 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों के लिए सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सराइकेला सीट के लिए सबसे कम 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
 
चौबे ने बताया कि इस चरण के लिए कुल 6,066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1,662 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा है। शनिवार के मतदान के लिए कुल 337 मॉडल मतदान केंद्र और 94 पूर्ण महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि राज्य के कुल 7 जिलों में 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं जिससे कि शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी सीटों पर मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि अन्य सभी 18 सीटों पर मतदान दोपहर बाद 3 बजे संपन्न हो जाएगा।
 
दूसरे चरण में भाजपा सभी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 14 और कांग्रेस 6 सीटों पर मैदान में है। आज्सू 12, झारखंड विकास मोर्चा सभी 20 जबकि बसपा 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 
भाकपा के 2, माकपा के 1 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2 प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के भी 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को 1,10,070 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
 
दूसरे चरण में सिसई सीट से झारखंड विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव, खूंटी से ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जुगसलाई से आजसू नेता एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, घाटशिला सीट से आजसू में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद प्रदीप बालमुचु चुनाव मैदान में हैं। मांडर सीट से झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व मंत्री बंधू तिर्की अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
 
दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में रैली कर भाजपा की कमान संभाली, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला।
 
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 दिसंबर को सिमडेगा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। झामुमो की ओर से एक बार फिर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झाविमो से पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राजद की ओर से तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी 'सुनीता विलियम्स, बालिकाओं को मिल रहा ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का अवसर

बांग्लादेश में 'तारीक रहमान युग' की शुरुआत के साथ ही भारत की 3 बड़ी चिंताएं

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

मध्यप्रदेश बजट में किसी नए टैक्स का एलान नहीं, 8वीं तक के बच्चों को ट्रेटा पैक दूध फ्री, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का एलान

'स्किल हब' बनेगा उत्तर प्रदेश, 'कौशल कनेक्ट सेल' से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार

अगला लेख