Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने छल किया, हमने बड़ी-बड़ी समस्याएं सुलझा दीं : नरेन्द्र मोदी

Webdunia
मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (15:52 IST)
खूंटी (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो सिर्फ छल और स्वार्थ की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा अनुच्छेद 370 एवं राम जन्मभूमि जैसे लंबे समय से अटकाई गई राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के संकल्प के साथ देश की सेवा कर रही है।
 
मोदी ने यहां झारखंड विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की बीस सीटों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में कहा कि झारखंड और उसके साथ देश यह भली भांति जानता है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति है जबकि भाजपा कर्म और सेवा भाव की राजनीति करती है।
 
मोदी ने कहा कि धर्म जाति या पंथ के भेद के बिना हम सभी झारखंडवासियों के लिए काम कर रहे हैं। आज झारखंड में 40 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा हो रही है। रांची के गैतल सूद बांध और धुर्वा बांध में देश के सबसे बड़े तैरते सोलर पैनल बनने जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार ने 60 हजार भूमि के पट्टे आदिवासियों और गरीबों को दे दिए हैं और नई सरकार बनते ही 30-40 हजार और शेष पट्टे आदिवासियों को बांटे जाएंगे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है, उनका इतिहास आपको पता है, उनके कारनामे आपको याद हैं, उनकी नजर सिर्फ और सिर्फ यहां की प्राकृतिक संपदा पर है और अगर वह आए तो फिर से झारखंड को लूटना यही उनका एजेंडा है। ये लोग सत्ता में वापसी के लिए इतना छटपटा रहे हैं कि आपके बीच झूठ फैला रहे हैं। डर और भ्रम फैला रहे हैं। ये नहीं चाहते कि यहां उद्योग लगे। यहां बजट में बढ़ोतरी हो।
 
उन्होंने कहा कि उनको पता है कि अगर ऐसा हुआ तो गरीबों के पास पैसा आने लगेगा जिससे कांग्रेस, झामुमो नेताओं की कोई पूछ नहीं रहेगी, उनकी कोई कीमत नहीं रहेगी। मुझे विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें यहां जा-जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे।
 
मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश में दशकों से चल रही राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान का संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 अब हट चुका है।
 
अब केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को विकास और विश्वास के पथ पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी अंचल में ही जन्मे, पले बढ़े उपराज्यपाल जी के कंधे पर है।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह रामजन्म भूमि को लेकर जिस विवाद को कांग्रेस और उसके सहयोगियों के सरकारों ने लगातार लटकाए रखा वह भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया।
 
प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के भारतीय संस्कृति में योगदान को याद करते हुए कहा कि भगवान राम तो जब अयोध्या से निकले थे तब तो वे राजकुमार थे लेकिन जब वे अयोध्या वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए।
 
उन्होंने कहा कि ये कैसे हुआ, एक राजकुमार अयोध्या से निकलता है, 14 साल वनवास में रहता है और जब वापस लौटता है तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन जाता है क्योंकि 14 साल राजकुमार राम ने आदिवासियों के बीच में बिताये थे। आदिवासियों ने उनको संस्कारित किया। उन्होंने कहा कि ये देन है आदिवासियों की, ये योगदान है आदिवासियों का।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने लंबे काल से लटकी हुई चीजें जिसे अटकाने के लिए राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित लोगों ने अड़ंगे डाले, लेकिन हमने देश में शांति, एकता और सद्भावना के लिए समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास प्रारंभ किया। अब सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख