हेमंत सोरेन का BJP पर झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ने का आरोप

कहा कि भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (12:26 IST)
Hemant Soren accuses BJP: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब 2 दशक तक राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है। सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर डबल इंजन वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है।ALSO READ: झारखंड की सभा में मोदी का JMM गठबंधन पर निशाना, बताया घुसपैठिया समर्थक और माफिया का गुलाम
 
सोरेन ने पीटीआई-भाषा के साथ विशेष साक्षात्कार में दावा किया कि भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।ALSO READ: झारखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, CM सोरेन के निजी सलाहकार के घर रेड
 
झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी : उन्होंने आरोप लगाया कि हम संसाधनों- कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।ALSO READ: झारखंड में अमित शाह ने किया UCC का वादा, CM हेमंत सोरेन बोले- नहीं लागू होने दूंगा
 
कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया : सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपए का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

अगला लेख