Hanuman Chalisa

JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, महुआ माजी रांची से लड़ेंगी चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (15:14 IST)
JMM second list of candidates : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने महुआ माजी को रांची से टिकट दिया है। 
 
पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में केवल एक प्रत्याशी को टिकट दिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
<

झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 मे झामुमो (JMM) के प्रत्याशियों की दूसरी सूची..

अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं !
जय झारखंड !!@HemantSorenJMM #JMM #2024_विधानसभा_चुनाव #झारखंड https://t.co/RCR7VYnPZS pic.twitter.com/FM3oIsUln4

— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) October 23, 2024 >
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज सुबह ही 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।
 
झामुमो की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

अगला लेख