शिवराज ने साधा झारखंड सरकार पर निशाना, बताया दाना तूफान से भी ज्यादा घातक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (18:42 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने गुरुवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' (Dana) से भी ज्यादा घातक है। उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी।ALSO READ: Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी
 
भ्रष्टाचार, विनाश और लूट का आरोप : राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के 5 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार, विनाश और लूट के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है।ALSO READ: महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा
 
गठबंधन सरकार 'दाना' से भी ज्यादा घातक : केंद्रीय कृषिमंत्री ने रांची में एक रैली में कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 'दाना' से भी ज्यादा घातक है। हालांकि भीषण चक्रवाती तूफान 2 दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर दोबारा सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

अगला लेख