चंपई की चाल, झारखंड विधानसभा चुनाव में किसको पहुंचाएंगी फायदा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (15:07 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024 News: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झामुमो के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) इस समय राज्य की राजनीति में अलग-थलग पड़ गए हैं। पिछले दिनों उनकी दिल्ली यात्रा भी 'बेअसर' रही। वे इस दौरान भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं कर पाए। इससे पहले कहा गया था कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई ने यह भी कहा था कि वे राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया वे राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। भाजपा में जाने की अटकलें भी ठंडी पड़ गई हैं। उन्हें 'टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है। 
 
किसी समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के करीबी रहे चंपई सोरेन का अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे नई पार्टी बना सकते हैं और उसी के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चंपई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख स्तंभ के रूप में जाना जाता है। 
 
क्यों नाराज हैं चंपई : दरअसल, चंपई हेमंत सोरेन के जेल से लौटने के बाद से नाराज हैं क्योंकि उन्हें मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। उनके हटने के बाद ही हेमंत फिर सीएम बन पाए थे। उन्होंने कहा- मुझे अपमानित करके मुख्‍यमंत्री पद से हटाया गया। मुख्यमंत्री पद से हटने के दो दिन पहले ही मेरे सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मुझे विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। 
भाजपा को मिल सकता है फायदा : यदि चंपई सोरेन झामुमो से बगावत कर नया दल बनाते हैं तो इसका सीधा फायदा भाजपा को ही मिलने वाला है। क्योंकि चुनाव में वे झामुमो के ही वोट काटेंगे। हालांकि उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। लेकिन, वे नई राजनीतिक पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। वर्तमान में चंपई झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। 
 
बताया जा रहा है कि यदि चंपई ‍अलग दल बनाकर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो वे कई सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्योंकि हेमंत सोरेन के बाद चंपई झारखंड में दूसरा बड़ा चेहरा है। उन्हें शिबू सोरेन का करीबी माना जाता है। उनकी वफादारी के चलते ही उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

अगला लेख