राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री

- बेजान दारूवाला

Webdunia
SUNDAY MAGAZINE
मैं पाश्चात्य तरीके से भविष्य कथन करता हूँ। इसके मुताबिक देश की राशि शनि है और अक्टूबर 2009 से अक्टूबर 2012 तक देश तुला राशि में रहेगा। यह दोनों राशियाँ एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करती हैं इसलिए वर्ष 2010 अपने देश के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और भारत सुपर पावर बनने की राह पर एक कदम और बढ़ेगा।

1 जनवरी, देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व जमा पाएगा और कई मामलों में देश अन्य विकसित देशों से आगे निकल जाएगा। देश में पिछड़ी जाति के लोग आगे आएंगे और देश को और आगे लेकर जाएँगे। युवा समूह में आकर काम करेंगे जिससे देश बेहद प्रगति करेगा। देश इस समय आतंकवाद से जूझ रहा है लेकिन आने वाले दो वर्षों में आतंकवाद कम हो जाएगा।

पाकिस्तान अपना दुश्मन है लेकिन हमें सबसे ज्यादा खतरा इस समय चीन से है। चीन की राशि तुला है। वह भारत पर हमला करने की कोशिशें कर रहा है हालाँकि खुलेआम नहीं बल्कि छुप-छुप कर। भारत की राशि भी चीन के मुकाबले बेहद सशक्त है इसलिए हमें ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन सतर्क अवश्य रहना पड़ेगा।

PTI
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सूर्य तुला राशि में हैं। उनका शनि भी तुला राशि में जा रहा है। यह दोनों राशियाँ एक-दूसरे की दुश्मन हैं इसलिए वह ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं टिकेंगे। उनकी जगह राहुल गाँधी लेंगे। यह मैं दावे के साथ कहता हूँ।

सोनिया गाँधी की राशि धनु है और राहुल गाँधी की मिथुन। धनु के सामने ही मिथुन राशि आती है। दोनों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है। राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि उनकी कुंडली में ही यह लिखा हुआ है।

राष्ट्रमंडल खेलों में देश अच्छा प्रदर्शन करेगा और जैसा कि मैंने ओलंपिक के पहले कहा था कि भारत ओलंपिक में स्वर्ण जीतेगा इस बार भी उसी तरह की भविष्यवाणी करना चाहूँगा। राष्ट्रमंडल खेलों में अपने खिलाड़ी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मैं यह भी कहता हूँ कि मेरी भविष्यवाणियाँ गलत भी हो सकती हैं लेकिन आज तक मैंने जो भविष्यवाणियाँ की हैं वह सही साबित हुई हैं।

प्रस्तुति- चंद्रकांत शिंदे

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी