chhat puja

चुनावी शोर थमा : PM मोदी की 19 रैलियां और 6 रोड शो, जानिए BJP के किस नेता ने लगाया कितना दम

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2023 (19:02 IST)
karnataka polls 2023 : कर्नाटक चुनाव में प्रचार का शोर थम गया। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कर्नाटक में जमकर प्रचार किया। भाजपा के लिए स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही रहे।  सर्वे में सामने आया है कि इस बार भाजपा की हालत पतली है। भाजपा के बड़े नेता पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर नजर आ रही है। ऐसा दावा किए जाने के पीछे वोट शेयर के आंकड़ो का हवाला दिया जा रहा है। 
ALSO READ: Karnataka Elections: राहुल गांधी का बेंगलुरु में महिलाओं के साथ बस में सफर, सेल्फी की होड़
भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने कर्नाटक में अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। 
ALSO READ: कर्नाटक चुनाव में थमा प्रचार का शोर : मुस्लिम आरक्षण, बजरंग बली, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जोर, सांप, धमकी पर जुबानी जंग, 13 को जनता का फैसला
किस नेता की कितनी रैली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 रैलियों और 6 रोड से जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने अपनी रैलियों में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 रैलियां और 16 रोड शो किए। गृह मंत्री अमित शाह ने 16 रैलियों और 15 रोड शो से अपने पार्टी के लिए प्रचार किया।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक पहुंचे और उन्होंने 9 रैलियां और 3 रोड शो किए। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने 15 रैलियां और 1 रोड किया।
ALSO READ: Mallikarjun Kharge : मैं 81 साल का हूं, फिर भी आप मुझे खत्म करना चाहते हैं, BJP नेता की धमकी पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 17 रैलियां और 2 रोड शो किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 3, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 13 और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 6 और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 मीटिंग्स से अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख