Siddaramaiah vs Shivakumar : कल हो सकता है कर्नाटक के CM के नाम का ऐलान, आज भी जारी रहा मंथन

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2023 (21:30 IST)
KarnatakaCM : कांग्रेस कर्नाटक में बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्‍यमंत्री कौन होगा, ये गु्त्थी नहीं सुलझ पा रही है। खबरें आ रही हैं कि कल कांग्रेस मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है। खबरों के अनुसार अब अंतिम फैसला मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से परामर्श कर लेंगे। घोषणा में कल तक की देरी हो सकती है और बेंगलुरु में ही घोषणा की जा सकती है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कांग्रेस बनवाएगी अपने कार्यकर्ताओं के पहचान पत्र, भाजपा का तंज, कार्यकर्ताओं की पहचान का संकट
खरगे से दोनों नेताओं की मुलाकात : सिद्धारमैया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी में जारी गहन मंथन के बीच सिद्धरमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लिए मां की तरह है और पार्टी से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।
 
नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने वाले कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी जानकारी दी और सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

कांग्रेस पार्टी मेरी मां है : इस मुलाकात से पहले शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस उनके लिए मां की तरह है और पार्टी से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।
 
शिवकमार ने पत्रकारों से कहा अगर कोई चैनल यह खबर दे रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, मैं उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा...कुछ लोग खबर चला रहे हैं कि मैं इस्तीफा दूंगा। मेरी पार्टी, मेरी मां है। मैंने पार्टी को (कर्नाटक में) खड़ा किया है।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख