Hanuman Chalisa

करवा चौथ : कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का शुभ समय, जानिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय, जानिए समय... 
 

 
करवा चौथ का व्रत खास तौर से चांद का पर्व होता है। महिलाएं चांद को देखकर अर्घ्य देकर व पूजन करके ही अपना व्रत जो खोलती हैं। यही कारण है कि दिनभर के व्रत के बाद जैसे-जैसे पूजन का समय नजदीक आता है, वैसे-वैसे चांद निकलने का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जाता है और यह चांद भी ना.... 
 
रोज भले ही जल्दी निकल आता हो, लेकिन इस दिन बादलों में छिपकर, निकलने में हमेशा देरी करता है। यही तो सबसे अहम परीक्षा भी होती है। खैर आप परेशान बिल्कुल न हों, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं आपको, आपके शहर में चांद निकलने का सही समय। ताकि आपको अपने समयानुसार पूजन में सुविधा हो और ज्यादा इंतजार भी आपको न करना पड़े। तो इस बार करवा चौथ के दिन चांद का दीदार अपने शहर में इस समय सारणी के अनुसार करें : -
 
वर्ष 2016 में 19 अक्टूबर, बुधवार को करवा चौथ पूजा के लिए पूरी अवधि 1 घंटा 13 मिनट है। करवा चौथ पूजा का समय शाम 6 बजे शुरू होकर 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रोदय का मुहूर्त रात 8 बज कर 29 मिनट है। इंदौर में चंद्रोदय का समय रा‍त 9.03 मिनट पर रहेगा तथा इंदौर के आसपास बुरहानपुर, खंडवा, झाबुला आदि में 2-2 मिनट के अंतर से समय निश्चित कर लें। अन्य शहरों में आसपास के क्षेत्रों में 1 से 2 मिनट का समय बढ़ाकर आप करवा चौथ का व्रत खोल सकते हैं। 
 
आगे पढ़ें चंद्रोदय के मुहूर्त

 

 


करवा चौथ पूजा : ये है चंद्रोदय का शुभ समय... 
 
* दिल्ली 8.49 मिनट पर। 
* गुड़गाव 8.50 मिनट पर। 
* चंड़ीगढ़ 8.46 मिनट पर। 
* इंदौर 9.03 मिनट पर। 
* अमृतसर 8.53 मिनट पर। 
* अम्बाला 8.49 मिनट पर। 
* जयपुर 8:58 ‍मिनट पर। 
* जोधपुर 9:10 मिनट पर। 
* अहमदाबाद 9.16 मिनट पर। 
* आगरा 8.49 मिनट पर। 
* इलाहाबाद 8.36 मिनट पर। 
* कोलकाता 8.13 मिनट पर। 
* ग्वालियर 8.44 मिनट पर। 
* वाराणसी 8.32 मिनट पर। 
* हरिद्वार 8.43 मिनट पर। 
* सोनीपत 8.50 मिनट पर। 
* मुंबई 9.22 मिनट पर। 
* भोपाल 8.44 मिनट पर। 
* कानपुर 8.41 मिनट पर। 
* गाजियाबाद 8.48 मिनट पर। 
* देहरादून 8.44 मिनट पर। 
* बिकानेर 9.06 मिनट पर। 
* मेरठ 8.47 मिनट पर। 

 
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को रात्रि को चंद्रोदय होने पर चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलने से अखंड सुहाग की प्राप्ति का वरदान मिलता है। 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: 08 से 14 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आषाढ़ का महीना 2026: क्या करें और किन गलतियों से बचें?

सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन

अगला लेख