Hanuman Chalisa

ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली को, पढ़ें 10 टिप्स

Webdunia
करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये, तरह-तरह की मिठाइयां सजाकर रखी जाती हैं। 
 
घर में महिलाएं रंगोली भी बनाती हैं, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान महिलाएं आपस में थालियों की अदला-बदली भी करती हैं और अंत में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को दे दी जाती हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद देते हैं। 
 
* एक साफ-सुथरी थाली लें। 
 
* ईयर बड को तेल में डूबा कर थाली के ऊपर शुभ चिह्न बनाएं। 
 
* इस पर चुटकी से सिन्दूर, हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएं। 
 
* जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को हटा दें। 
 
* आपकी थाली पर एक अच्छा-सा डिजाइन उभरकर आ जाएगा। इसी सजी थाली के साथ आप करवा चौथ का व्रत रखें और पति की लम्बी आयु की कामना करें। 
 
* आप इस थाली पर हीरे, मोती, नग, और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं। आखिर करवा चौथ का व्रत आपका है, थाली आपकी है तो फिर रचनात्मकता भी तो आपकी होना चाहिए। 
 
* सुंदर फूलों और रंगों से भी थाली को सजा सकते हैं। 
 
* आजकल मेहंदी की तरह कलर के कोन भी आने लगे हैं, बाजार से सुंदर चटख रंगों के कोन खरीदें और करवा के साथ थाली पर सुंदर आकृतियां सजाएं, फिर देखिए कि आपके चांद जैसे दिलबर भावुक होते हैं या नहीं... 
 
* कांच के विभिन्न आकार के टुकड़े लेकर भी थाली को आकर्षक बनाया जा सकता है। 
 
* अलग-अलग रंगों की चमकती लेस भी करवा, चलनी और थाली पर चिपकाई जा सकती है। 


ALSO READ: करवा चौथ व्रत की 13 खास बातें
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख