shiv chalisa

करवा चौथ पूजन के लिए इस तरह सजाएं थाली, पढ़ें 10 सरल टिप्स

Webdunia
27 अक्टूबर को सुहागिनों का प्रिय पर्व करवा चौथ है। करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिंदूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये, तरह-तरह की मिठाइयां सजाकर रखी जाती हैं। घर में महिलाएं रंगोली भी बनाती हैं, क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के लिए यह थाली सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। 
 
पूजा के दौरान महिलाएं आपस में थालियों की अदला-बदली भी करती हैं और अंत में यह थाली घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति को दे दी जाती हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद देते हैं। अगर आप भी अपनी करवा चौथ पूजा को और भी शानदार बनाना चाहती हैं तो क्यों न इस बार पूजा की थाली को भी बढ़िया तरीके से डेकोरेट किया जाए, आइए जानें करवा थाली सजाने 10 आसान टिप्स :-
 
करवा चौथ व्रत की थाली ऐसे सजाएं... 
 
* एक साफ-सुथरी थाली लें। 
 
* ईयर बड को तेल में डूबा कर थाली के ऊपर शुभ चिह्न बनाएं। 
 
* इस पर चुटकी से सिंदूर, हल्दी या रंगोली कलर डालकर थाली को अच्छी तरह हिलाएं। 
 
* जितना रंग थाली के ऊपर टिके उसे रहने दें। बाकी बचे रंग को हटा दें। 
 
* आपकी थाली पर एक अच्छा-सा डिजाइन उभरकर आ जाएगा।
 
* आप इस थाली पर हीरे, मोती, नग, और अन्य कई सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं। आखिर करवा चौथ का व्रत आपका है, थाली आपकी है तो फिर रचनात्मकता भी तो आपकी होना चाहिए। 
 
* सुंदर फूलों और रंगों से भी थाली को सजा सकते हैं। 
 
* आजकल मेहंदी की तरह कलर के कोन भी आने लगे हैं, बाजार से सुंदर चटख रंगों के कोन खरीदें और करवा के साथ थाली पर सुंदर आकृतियां सजाएं, फिर देखिए कि आपके चांद जैसे दिलबर भावुक होते हैं या नहीं... 
 
* कांच के विभिन्न आकार के टुकड़े लेकर भी थाली को आकर्षक बनाया जा सकता है। 
 
* अलग-अलग रंगों की चमकती लेस भी करवा, चलनी और थाली पर चिपकाई जा सकती है।
 
इसी सजी थाली के साथ आप करवा चौथ का व्रत रखें और पति की लंबी आयु की कामना करें।

ALSO READ: करवा चौथ पर महाभारत की यह कथा आपने नहीं सुनी होगी.... जानिए व्रत की सही और सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली कैसे मनाएं: गैर, रंग, भांग, पकौड़े, पूजा सहित जानिए संपूर्ण लिस्ट

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

अगला लेख