Hanuman Chalisa

करवा चौथ से धीरे-धीरे बढ़ने लगती है ठंड

Webdunia
शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:15 IST)
शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक मास का प्रारंभ हो जाता है। कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 24 अक्टूबर 2021 रविवार को मनाया जाएगा। कहते हैं कि करवा चौथ से ही धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगती है।
 
 
धातु व मिट्टी के करवे : पौराणिक मान्यता है कि धातु से बने करवे से चौथ का पूजन करना फलदायी होता है, लेकिन यथा शक्ति मिट्टी के करवे से पूजन भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन के बाद से ही ठंड शुरू हो जाती है। करवे की टोटी से ही जाड़ा निकलता है और धीरे-धीरे वातावरण में ठंड का एहसास बढ़ जाता है।

उगते चांद को छलनी में देख, जल से भरे करवे से अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद से ही मौसम में सर्द अहसास तेजी से बढ़ने लगता है। लोक मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के बाद ही करवे की टोटी से जाड़ा निकलता है। फिर दीवाली से ठंड तेजी से बढ़नी शुरू हो जाती है। 
 
चांद को अर्घ्य : जब चांद निकलता है तो सभी विवाहित स्त्रियां चांद को देखती हैं और सारी रस्में पूरी करती हैं। रात्रि में जब पूर्ण चंद्रोदय हो जाता है तब चंद्रमा को छलनी से देखकर महिलाएं अर्घ्य देती हैं और आरती उतारकर और अपने पति का दर्शन कर उनकी पूजा करती हैं। इससे पति की उम्र लंबी होती है। तत्पश्चात पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। जीवन के हर मोड़ पर अपने पति का साथ देने वादा करती हैं।
 
चंद्रदेव के साथ-साथ भगवान शिव, देवी पार्वती और कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर इन सभी की पूजा की जाए तो माता पार्वती के आशीर्वाद से जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Somvati Amavasya Remedies: सोमवती अमावस्या पर करें पिंडदान, श्राद्ध या तर्पण, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

सोमवती अमावस्या क्यों हैं इस बार खास, जानें महासंयोग, पूजा मुहूर्त और विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख