Biodata Maker

सबसे पहले किसकी पत्नी ने रखा था करवा चौथ का व्रत?

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (09:36 IST)
Karva Chauth 2023: प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का निर्जल व्रत रखने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। इस बार 01 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सवाल यह है कि सबसे पहले यह व्रत किस महिला ने रखा था जिसके बाद यह परंपरा प्रारंभ हुई? आओ जानते हैं।
 
कार्तिक कृष्‍ण चतुर्थी पर व्रत रखने की परंपरा की शुरुआत के संबंध में 4 कहानियां मिलती है:-
 
1. देवताओं की पत्नी ने रखा सबसे पहले व्रत : देवता और असुरों के बीच युद्ध हो रहा था तब ब्रह्मा जी ने सभी देवताओं की पत्नियों को अपने पति के विजयी होने के लिए चतुर्थी का व्रत रखने का सुझाव दिया था जिसके बाद इंद्रदेव की पत्नी शची ने सभी देवताओं की पत्नियों के साथ यह व्रत रखा।
 
2. माता पार्वती ने रखा था यह व्रत : पौराणिक कथाओं के अनुसा माता पार्वती अपने पति शिवजी को पाने के लिए यह व्रत रखा था। विवाहित महिलाएँ भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं।
 
3. द्रौपदी ने रखा था यह व्रत : भगवान श्रीकृष्ण की सलाह से महाभारत के युद्ध में पांडवों की रक्षा के लिए द्रौपदी ने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत।
 
4. करवा चौथ की कथा : यह भी कहा जाता है कि करवा नाम की एक पतिव्रता स्त्री के नाम पर ही करवा चौथ का नाम करवा चौथ पड़ा है। कहते हैं कि करवा नाम की पतिव्रता स्त्री अपने पति के साथ नदी के किनारे के गांव में रहती थी। एक दिन उसका पति नदी में स्नान कर रहा था तभी एक मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया। वह मनुष्य करवा-करवा कह के अपनी पत्नी को पुकारने लगा। 
 
उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी करवा भागी हुई आई और आकर उसने मगरमच्छ को कच्चे धागे से बांध दिया। मगरमच्छ को बांधकर वो यमराज के यहां पहुंच गई और यमराज से कहने लगी- हे भगवन! मगरमच्छ ने मेरे पति का पैर पकड़ लिया है। उस मगरमच्छ को पैर पकड़ने के अपराध में आप नरक में ले जाओ।
 
यमराज बोले, 'लेकिन अभी मगरमच्छ की आयु शेष है, अतः मैं उसे नहीं मार सकता। इस पर करवा बोली, 'अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो मैं आप को श्राप देकर नष्ट कर दूंगी।' सुनकर यमराज डर गए और उन्होंने मगरमच्‍छ को यमपुरी भेज दिया और करवा के पति को दीर्घायु रहने का आशीर्वाद दे दिया। तभी से उस महिला को करवा माता कहने लगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

अगला लेख