Hanuman Chalisa

करवा चौथ में महत्वपूर्ण है सरगी और बाया, ये दो तोहफे बनाते हैं रिश्ते को खास

Webdunia
करवा चौथ का त्योहार भारतीय परंपरा का खास हिस्सा है। करवा चौथ से शीत ऋतु का आगमन माना जाता है। चौथ की तिथि को जोड़कर इसके बारहवें दिन दीपावली का पर्व होता है। दशहरा और दीपावली के बीच यह महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसी भी मान्यता है कि जाड़ा करवे की टोंटी से निकलता है। 
 
करवा चौथ की रात्रि ऐसी रात होती है, जब चंद्रोदय की प्रतीक्षा बहुत रहती है, परंतु चंद्रदेव अपेक्षा से ज्यादा देर से उदय होते हैं। प्रत्येक व्रती महिला चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार करती है। इस व्रत में यह भी भावना रहती है कि बाल चंद्रमा के दर्शन से अगले जन्म में भी सुखमय दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है। 
 
चंद्रमा के उदय के बाद चंद्रमा का प्रतिबिंब एक जल की थाली में देखा जाता हैं। कई स्थानों पर छलनी के माध्यम से भी चंद्रदर्शन किए जाते हैं। चंद्रमा की व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत की कथाएं सुनाई जाती हैं, पति के चरण स्पर्श किए जाते हैं। 
 
करवे में रखे मिठाई या पताशे बांटे जाते हैं। इसके बाद व्रत समाप्त माना जाता है और सभी व्रत करने वाली स्त्रियां अन्न-जल ग्रहण करती हैं।
 
करवा चौथ के दिन तोहफों में दो चीजें काफी महत्वपूर्ण होती है- 'सरगी' और 'बाया'। यह दो चीजें तोहफे में जरूर दी जाती हैं। इसके बिना करवा चौथ का पर्व अधूरा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे देने से पति-पत्नी का रिश्ता और भी गहरा होता है।

 
सरगी :- 'सरगी' में तरह-तरह की मिठाइयां और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जिसे करवा चौथ करने वाली महिलाएं सूर्योदय के पहले तक ही खा सकती हैं। उपवास शुरू होने के बाद इसे नहीं खाया जाता। 
 
बाया :- 'बाया' लड़के को ससुराल पक्ष की ओर से दिया जाता है। जिसमें बादाम, मठरी और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जबकि 'सरगी' सास अपनी बहू को देती है।

 
पहले जहां 'सरगी' और 'बाया' एक परंपरा के रूप में लिया जाता था, वहीं अब इसमें फैशन का पुट भी शामिल हो गया है। इसमें साधारण कपड़ों की जगह डिजाइनर कपड़े दिए जाने लगे हैं। परंपरा से अलग हटकर ही सही लेकिन आज भी त्योहारों का महत्व कम नहीं हुआ है।

ALSO READ: शादी के बाद का पहला करवा चौथ है तो बिलकुल न करें इस बार, बन रहे हैं अशुभ संयोग, जानिए पंडितों की राय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

शनि जयंती 2026: इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम और सावधानियां

Shanidev: शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा विधि, आरती, चालीसा और जन्म कथा

शनि जयंती 2026: अमावस्या पर जानिए शनिदेव से जुड़ी 10 रहस्यमयी और रोचक बातें

Vat Savitri Vrat Katha: वट सावित्री व्रत पर पढ़ें ये महत्वपूर्ण पौराणिक कथा

वट सावित्री व्रत: सुहागिनों के लिए महाव्रत, जानें पूजा से जुड़ी 10 अनसुनी और जरूरी बातें vat savitri vrat 2026

अगला लेख