karwa chauth 2021 : क्यों खास है इस बार सुहाग का महापर्व करवा चौथ, सूर्यदेव देंगे आशीष, Save कर लें पूजा का मुहूर्त और कथा का पाना

Webdunia
karwa chauth 2021 : महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का महाव्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 नवंबर दिन रविवार को है।

बाजार में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर कलश, चलनी, मेहंदी, चूड़े, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिनों के श्रृंगार के सामान दुकानों में रखे गए हैं। महिलाओं ने अभी से करवा चौथ को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। लंबे समय के बाद बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखाई दे रही है। पिछली बार कोराना काल में यह त्योहार उत्साह से नहीं मन सका था इसलिए महिलाएं इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सारे अरमान पूरे कर लेना चाहती हैं। 
 
करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व महाव्रत करवा चौथ इस बार बड़े अच्छे संयोग में आ रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को है। खास बात यह है कि 5 साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती सुहागनों को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
शाम 6:55 से शाम 8:51 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
 
इस बार अत्यंत शुभ रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। कहीं कहीं यह 8 बजकर 07 मिनट है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 05:43 से लेकर 06:59 तक रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख