Hanuman Chalisa

करवा चौथ व्रत 2019: उपवास रख रही हैं तो अपनी राशि के रंग का करें श्रृंगार, करवा माता का मिलेगा वरदान

Webdunia
इस बार करवा चौथ बृहस्पतिवार, अक्टूबर 17, 2019 को है। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 05:26 से 06:41 तक रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और रसमय बनाने वाले इस पर्व में अगर महिलाएं अपनी राशि के अनुसार सही रंग चुनकर परिधान तो यह अत्यंत शुभ होगा...
 
 
मेष राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वृष राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है।
 
वृष राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग सिल्‍वर और लाल है। अत: इस रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर अगर आप पूजा करेंगी तो आपको अपने पति का अधिक प्यार मिलेगा।
 
मिथुन राशि: बुध आपकी राशि का स्वामी ग्रह है। जिस कारण इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर अगर हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनकर पूजा करेंगी तो आपको इस व्रत का दोगुना फल मिलेगा।

 
कर्क राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। इसलिए आपके लिए लाल-सफेद रंग की साड़ी और उसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां अत्यंत शुभ साबित होगी। भगवान के भोग में भी सफेद रंग की मिठाई का प्रयोग करना उत्तम रहेगा।
 
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। आप लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन कलर के कपड़े पहन सकती हैं। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होगा।

 
कन्या राशि: आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है। आपके लिए शुभ रंग लाल-हरा या गोल्डन रहेगा। इस रंग के वस्त्र पहनकर आप करवा चौथ पूजा करेंगी तो आपको लाभ मिलेगा।
 
तुला राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिस अनुसार इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ व्रत वाले दिन लाल, सिल्वर, गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ साबित होगा।
 
वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन राशि की महिलाओं के लिए लाल, मैरून या गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ पूजन करना शुभ साबित होगा। इससे पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार बढ़ेगा।

 
धनु राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए अगर इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ व्रत की पूजा करें तो यह आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा।
 
मकर राशि: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि है। शनि का पसंदीदा कलर है नीला। इसलिए इस राशि की करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं नीले रंग के कपड़ें पहनेंगी तो ये अत्यंत शुभ रहेगा।

 
कुभ राशि: कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इसलिए इन राशि वाली महिलाओं के लिए भी शुभ रंग नीला और सिल्वर रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
 
मीन राशि: बृहस्पति इस राशि का स्वामी ग्रह है। आपके लिए शुभ रंग लाल और गोल्डन है। अत: करवा चौथ पूजन में इस रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

ALSO READ: करवा चौथ 2019 : सुहागन हैं और इस दिन नहीं करती हैं ये 8 काम तो रहेगा व्रत अधूरा...जानिए जरूरी बातें
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शंकराचार्य कैसे बनते हैं? क्या हैं इसके नियम और अभी कितने शंकराचार्य हैं?

श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

सभी देखें

धर्म संसार

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर समृद्धि और शांति पाने के 7 उपाय

फरवरी 2026 में 3 राशियों के अटके कार्य होंगे पूर्ण, धन लाभ के योग

नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी में ईरान के बारे में क्या लिखा है?

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

माघ पूर्णिमा का महत्व और पौराणिक कथा

अगला लेख