Hanuman Chalisa

करवा चौथ 2023 : karwa chauth पर 6 सटीक उपाय, दिल के रिश्तों में रोमांस और जीवन में धन चाहिए तो जरूर आजमाएं

Webdunia
करवा चौथ के दिन इन 6 उपायों से बढ़ेगा पति-पत्नी में आकर्षण और प्रेम
 
करवा चौथ का दिन प्रेम और रिश्ते के लिए बहुत मायने रखता है। यह सिर्फ पति की लंबी उम्र की कामना ही दिन नहीं, बल्कि पति-पत्नी में आकर्षण और आपसी प्रेम बढ़ाने वाला दिन है। इस दिन आपकी आर्थ‍िक तंगी भी दूर हो सकती है। बस आपको करने होंगे ये 6 उपाय-  
 
1. करवा चौथ के दिन गणेशजी को घी-गुड़ का भोग लगाकर आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। पूजा के बाद घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
2. यदि पति-पत्नी में प्रेम कम हो गया हो तो करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिन्दूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं छुपाकर रखें। इस उपाय से कुछ ही समय में उनके बीच के सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाएंगे और दोबारा प्रेम भाव हो जाएगा।
 
3. करवा चौथ के दिन गणेशजी को हल्दी की 5 गांठें 'ॐ श्री गणधिपतये नम:' बोलते हुए अर्पित करें। इस दिन ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन के रास्ते खुलते हैं।
 
4. यदि आपका जीवनसाथी आपकी उपेक्षा करता है तो करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं और उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुए समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।
 
5. यदि आपको लगता है कि आपका जीवनसाथी किसी और की ओर आ‍कर्षित है या हो सकता है, तो 1 पीपल के सूखे पत्ते या भोजपत्र पर 'उसका' नाम लिखें, जिस पर आपको शंका हो। फिर थाली में इस पत्र पर 3 कपूर की टिक्कियां रखकर जला दें। प्रार्थना करें कि आपका जीवनसाथी सदैव आपका ही बना रहे। इन उपायों को करते समय गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। 
 
6. इस दिन विघ्नहर्ता को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे घर-परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहता है और मनोकामना पूर्ण होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

2026 में इन 4 राशियों का होगा पूरी तरह कायाकल्प, क्या आप तैयार हैं?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

Basant Panchami 2026: वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

धर्म संसार

शनिवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, 12 अचूक उपाय आजमाएंगे तो खुल जाएगी किस्मत: shaniwar ke upay

17 January Birthday: आपको 17 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जनवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

बसंत पंचमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग संयोग, शुभ कार्यों के लिए है अबूझ मुहूर्त

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

अगला लेख