Dharma Sangrah

करवाचौथ पर मेहंदी रचाने के 7 टिप्स, जरूर जानें

Webdunia
सुहागन होने का सौभाग्य, करवाचौथ की रात हर विवाहिता के माथे पर चांद बनकर चमकता है। इस पर चार चांद लगाने के लिए आपका साज-श्रृंगार भी बेहद खास होता है। लेकिन अगर बात मेहंदी की हो, पिया के नाम की महकती मेहंदी पांचवे चांद का काम करती है। इस करवाचौथ भी आप पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी। तो जरूर जानि‍ए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के यह 7 तरीके - 


 
 
हालांकि करवा चौथ एक पारंपरिक व्रत-पर्व है इसलिए इस मौके पर पारंपरिक मेहंदी का अपना महत्व है। लेकिन समय में आधुनिकता का तड़का लगने के साथ-साथ मेहंदी भी आधुनिक होती जा रही है। पहले जानते हैं प्राकृतिक मेहंदी के गहरे रंग के लिए कुछ उपाय, फिर जानेंगे कुछ आधुनिक मेहंदी के बारे में, जिसे लगाने और रचाने में आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
 
पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए आप चाहें तो घर पर ही एक रात पहले मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं। इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में भी इस मौके पर मेहंदी लगाने वालों की कोई कमी नहीं होती, जो कम समय में आपका हाथ भरकर मेहंदी लगा देंगे और रंग भी अच्छा चढ़ेगा।
 
अगले पेज पर...मेहंदी लगाने का तरीका और टिप्स

अगर आप घर पर ही मेहंदी घोलना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी - 



1 सूखी हि‍ना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
3 अगर सूखने के लिए अधि‍क इंतजार नहीं करना चाहतीं, तो अपनी हथेली को गैस के करीब ले जाकर एक सेंक लगा लें।
4 इसके बाद जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।

आप चाहें तो गुड़ और कुमकुम की प्राकृतिक मेहंदी भी बना सकती हैं। इसके लिए कुमकुम और गुड़ को गर्म कर बनने वाली भाप का प्रयोग किया जाता है। इसका रंग भी काफी गहरा होता है।

 
इस पारंपरिक मेहंदी के अलावा भी बाजार में छापे वाली मेहंदी उपलब्ध होती है, जो एक दिन के लिए लगाई जा सकती है। इसका रंग काफी गहरा होता है, लेकिन इसमें केमिकल होने की आशंका से यह हथेलियों को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

बाजार में मेहंदी वाले टैटू भी उपलब्ध हैं,जो मनचाहे रंगों और चमक व कुंदन के साथ सजाकर लगाए जाते हैं। आप चाहें तो पारंपरिक मेहंदी में भी इनका उपयोग कर सकते हैं।  तो फिर देर किस बात की, जब लगाना हो पिया के नाम की मेहंदी...
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

14 March Birthday: आपको 14 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Eid Mubarak Quotes: ईद मुबारक 2026: ईद-उल-फितर पर अपनों को भेजें ये 10 बेहतरीन शुभकामना संदेश

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में क्या फर्क है? बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

Ganagaur Teej 2026: गणगौर तीज व्रत 2026: कब है, जानें महत्व, सामग्री, पूजन के मुहूर्त और विधि

अगला लेख