चाचा नेहरू का जन्मदिन

Webdunia
प्यारे बच्चों, 
 
हम सभी चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन उनकी कहीं गई बातों हम नजरअंदाज कर देते हैं। आज ‍जिस प्रकार भारत में बच्चों की दुर्दशा हो रही है, अगर बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू यह देखते तो उन्हें बहुत  दुख होता। 
 
आज देश के बच्चे बेहाल हैं। खास कर बालिकाओं का हाल तो बहुत ही चिंताजनक है। ‍उनकी सेहत, उनके साथ हो रही अनैतिक घटनाएं और उनके जन्म से पहले ही उन्हें कोख में मार दिया जाना। यह सबके लिए बेहद चिंता का विषय है।

इतना ही नहीं भारत भर में बाल श्रमिक निरंतर बढ़ रहे हैं। इसका एक कारण महंगाई का बढ़ना भी है, क्योंकि बालक-बालिकाओं की प्राथमिक शिक्षा पूरी होते-होते तमाम बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं। ऐसे में गरीब तबके के पालकों के पास देने के लिए स्कूल फीस भी नहीं होती है। 
 
तो क्यों न हम सब मिलकर उन्हें उनकी इस जंग में जिताने के लिए कुछ काम करें। यदि हम बच्चों को उनकी खुशियां लौटा सकें, तभी चाचा नेहरूजी का जन्मदिन मनाना सही मायने में सच्चा साबित होगा। 
 
चाचा नेहरू भी तो यही चाहते थे ‍ना कि देश के सभी बच्चे खुशहाल रहें। खूब पढ़े-लिखे, खेले-कूदे और मौज करें और एक ‍अच्छे नागरिक बने। 


आपकी दीदी 
मौली 



 
Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

कैसे बनाएं बीटरूट का स्वादिष्ट चीला, नोट करें रेसिपी

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

घर में बनाएं केमिकल फ्री ब्लश

बच्चे के शरीर में है पोषक तत्वों की कमी अपनाएं ये 3 टिप्स

सुकून की नींद लेने के लिए कपल्‍स अपना रहे हैं स्‍लीप डिवोर्स ट्रेंड