बाल कविता : बुलडोजर ने धूम मचाई

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चर्र-चर्र चें-चें खट-खट का,
दिया नाद जब मुझे सुनाई।
दौड़ पड़ा मैं यही देखने,
यह आवाज कहां से आई।

बाहर देखा अजब नजारा,
लोगों की दी भीड़ दिखाई।
मेरे घर के ठीक सामने,
बुलडोजर ने धूम मचाई।

हरे-भरे कुछ पेड़ लगे थे,
फूल-फलों से लदे-फदे थे।
जेठे स्याने कुछ थे कुछ के,
अभी दूध के दांत गिरे थे।
उनकी की भरपूर पिटाई।
बुलडोजर ने धूम मचाई।

कुछ के हाथ-पैर छांटे थे,
गए स्वर्ग कुछ सिर कटवाके।
किंतु मुकद्दर वाले थे कुछ,
खड़े रह गए पूंछ दबा के।
किसी तरह से जान बचाई,
बुलडोजर ने धूम मचाई।

लोग कह रहे सड़क बनेगी,
मिट्टी गर्द गुबार हटेगी।
बाल वाटिका फूलों वाली,
आज हटेगी अभी हटेगी।
देखो तो यह बेशरमाई।
बुलडोजर ने धूम मचाई।

एक काटकर चार लगाएं।
कागज पर नेता चिल्लाएं।
' पेड़ हमारे जीवन दाता,
पेड़ बचाएं पेड़ बचाएं।'
बातों में पर नहीं सचाई।
बुलडोजर ने धूम मचाई।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद