आजादी

Webdunia
ठाकुर सिंह डोडिया

सारे जगत में आजादी का,
बिगुल बजाना आता है।
भारत माता के बेटों को,
फर्ज निभाना आता है।।

तीन रंगों से ये सजा तिरंगा,
झंडा हमको प्यारा है।
इसकी शान न जाने पाए,
ये कर्तव्य हमारा है।।
सिर्फ मित्रता नहीं,
बैर भी हमें निभाना आता है।
देशद्रोही गद्‍दारों को हमें सबक सिखाना आता है।।

संकट में हो देश तो,
हमको प्राण गँवाना आता है।
हर शहीद की कुर्बानी पर,
पुष्प चढ़ाना आता है।।
शीश कटाना आता है,
नहीं शीश झुकाना आता है।
देश के दुश्मन गद्‍दारों को,
जिन्दा दफनाना आता है।।

अब मातृभूमि के आँचल पर,
जो कोई आँख उठाएगा।
कसम है माँ के दूध की हमको,
जीवित नहीं बच पाएगा।
- खड़ी (डोडिया) (मप्र)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये है दुनिया में खाने की सबसे शुद्ध चीज, जानिए क्या हैं फायदे

मकर संक्रांति 2025: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 18 सावधानियां

भीगे हुए बादाम या सूखे बादाम, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या आपको महसूस होती है सूर्यास्त के बाद बेचैनी, हो सकते हैं ये सनसेट एंग्जाइटी के लक्षण

थपथपाएं माथा, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें क्या है सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

महर्षि महेश योगी की जयंती, जानें इस महान शांतिदूत के बारे में

65 की उम्र में भी जवान दिखने के लिए क्या खाती हैं संगीता बिजलानी

पानी में उबालकर पिएं यह पत्ते, पूरे शरीर का हो जाएगा कायाकल्प

Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस?

ये है दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी आदवी, मात्र 2 साल की उम्र में कैसे किया ये कारनामा