चटपटी कविता : चूहे चाचा की शादी में...

Webdunia
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2014 (12:32 IST)
- शिवमोहन यादव
 
चूहे चाचा की शादी में, बारिश हुई अपार।
दो सौ लोग बुलाए उसने, पहुंचे केवल चार।।
 
चले बाराती चारों जिनमें, बिल्ली, गधा, सियार।
शेरू दादा पीछे रह गए, फंस गई उनकी कार।।
 
गधेराम आगे निकले, था बरफी से प्यार।
बना रहे थे एक योजना, बिल्ली और सियार।।
 
कार निकाली शेरूजी ने, वे ‍निकले होशियार।
बोले मैं वापस जाता हूं, कीचड़ है भरमार।।
 
बहुत मनाया चूहे ने पर, किया शेर ने इंकार।
दिखे वहीं दो कुत्ते, भागे बिल्ली और सियार।।
 
भीग गए फिर चूहे चाचा, उनको हुआ बुखार।
गधेराम को चिट्ठी देकर, पहुंचाया ससुराल।।
 
खबर मिली लड़की वालों को, चूहा है बीमार।
गधेराम ने बरफी पाई, लौटा अपने द्वार।।

साभार- देवपुत्र 
Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए घर पर बनाएं ये खास भोग, नोट करें रेसिपी

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां और फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

महंत अवैद्यनाथ की जयंती, जानें 11 खास बातें

छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य