फनी बाल कविता : मोबाइल का आर्डर‌

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
सुबह ‘चार’ पर मुर्गे उठकर,
हर दिन बांग लगाते थे।

सोने वाले इंसानों को,
' उठो-उठो' चिल्लाते थे।

किंतु आजकल भोर हुए,
आवाज नहीं यह आती है।

लगता है कि अब मुर्गों की,
नींद नहीं खुल पाती है।

मुर्गों के घर चलकर उनको,
हम मोबाइल दे आएं।

और अलार्म है, कैसे भरना,
उनको समझाकर आएं।

चार बजे का लगा अलार्म,
मुर्गे जब उठ जाएंगे।

कुकड़ूं कूं की बांग लगेगी,
तो हम भी जग जाएंगे।

मुन्नूजी ने इसी बात पर,
पी.ए. को बुल‌वाया है।

द‌स‌ ह‌जार मोबाइल‌ लेने,
का आर्ड‌र‌ क‌र‌वाया है।
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

क्या है Dream Feeding? नवजात शिशु और मां दोनों के लिए है फायदेमंद

30 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखें ये 7 लक्षण तो हो सकती है कैल्शियम की कमी

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क