बाल साहित्य : दसों दिशाएं...

Webdunia
गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (14:37 IST)
- विजय कुमार
 

 
सुबह सबेरे उगता सूरज, उधर खड़े हो जाएं मुंह कर।
ठीक सामने होता पूरब और दिशा बाएं हैं उत्तर।
 
सीधा हाथ बताता दक्षिण, बिलकुल पीछे होता पश्चिम।
चार दिशाएं मुख्य यहीं हैं, ठीक तरह से याद करो तुम।।
 
पूरब से दक्षिण जाएं तो, आग्नेय कोण है आता।
दक्षिण से पश्चिम को जोड़े, कोण वही नैऋत्य कहलाता।।
 
पश्चिम-उत्तर बीच डटे, वायव्य कोण से गहरा नाता।
उत्तर से पूरब के मध्ये है, ईशान कोण कहलाता।।
 
सिर पर तो आकाश खड़ा है, पृथ्वी है पैरों के नीचे।
याद करो तुम दसों दिशाएं, काम पड़ेगा आगे-पीछे।।
 
साभार- देवपुत्र 
 
Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

सोते समय ज़ोर-ज़ोर से लेते हैं खर्राटे? तो रोज करें ये 5 योगासन

मिनटों में बन जाएंगे आलिया भट्ट के ये 3 Bun Hairstyle

अपनी Weight Loss Diet में ज़रूर शामिल करें ब्रोकली, जानें 5 बेहतरीन फायदे

दिल के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 5 योगासन

गंदे योग मैट को चुटकियों में साफ करेंगा ये 1 घरेलू नुस्खा