Hanuman Chalisa

बाल गीत : नाच बंदरिया

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
छम-छम-छम-छम नाच बंदरिया,
छम-छम-छम-छम नाच।
भीड़ खड़ी है नाच देखने,
कमर जरा मटका दे।
पैर पटक ले आगे पीछे,
घुंघरू जरा बजा दे।
नहीं हुई है अब तक बोहनी,
कमा रुपए दस, पांच बंदरिया।
छम..............
 
हाथ पेट पर रखकर कह दे,
तू है भूखी प्यासी।
इन रुपयों से मिल जाएगी,
रोटी पौना आधी।
कह दे दया धर्म वालों पर,
कभी न आती आंच बंदरिया।
छम.........
 
बाथरूम में बतला किसने,
पानी व्यर्थ बहाया।
बता बंदरिया कौन सड़क के,
पेड़ काटकर आया।
खीच-खीच कर बाहर ले आ,
उस पापी का हाथ बंदरिया।
छम........
 
बतला किसने आज किए हैं,
नंबर दो के काम।
घूस खाई है जिसने उसका,
पकड़ खीचकर कान।
मिला बेहिचक आंख ठीक से,
सबके चेहरे बांच बंदरिया।
छम......
 
यह भी बतला सुबह गली में,
कचरा किसने फेका।
पान-तंबाकू खाकर किसने,
बीच सड़क पर थूका।
जिस-जिस ने भी सिग्नल तोड़ा,
तू डंडे से हांक बंदरिया।
छम......
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

अगला लेख