Hanuman Chalisa

बालगीत : सभी पेश आते इज्जत से...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बंदर मामा पहन पजामा,
अब न जाते हैं स्कूल।


 
करते रहे अब तलक थे वे,
यूं ही व्यर्थ भूल पर भूल।
 
खिसका कभी कमर से था तो,
कभी फटा नादानी में।
फटे पजामे के कारण ही, 
मिली आबरू पानी में।
 
फटे पजामे के कारण ही, 
हंसी हुई थी शाला में।
हुई बंदरिया से गुस्ताखी, 
इस कारण वरमाला में।
 
अब तो मामा जींस पहनकर, 
टाई लगाकर जाते हैं।
जींस बहुत मजबूत जानकर,
इतराते-मस्ताते हैं।
 
तोड़ दिया संबंध आजकल, 
पूरी तरह पजामा से।
सभी पेश इज्जत से आते,
अब तो बंदर मामा से। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

अगला लेख